Connect with us

RATLAM

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

Published

on

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  

रतलाम, 27 अप्रैल| देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष के विकसित कार्यकाल की लघु फिल्म दिखाने के लिए भोपाल से रतलाम आई तीन एलईडी वेन को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किया| लोकसभा एलईडी वेन प्रभारी मधु शिरोडकर ने बताया देश में मोदी जी ने जो विकास किया है , यह फिल्म उसी को दर्शाती है।
रतलाम की जनता ने मोदी जी और मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रति विकास के लिए तत्पर रहने पर सदैव विश्वास जताया है। फिल्म के माध्यम से विकास की गाथा हर जगह दिखाई जाएगी।  वैन को रवाना करने के दौरान विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सहसंयोजक अशोक पंड्या मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, राकेश पाटीदार, राजेन्द्र जाट, देवीलाल गुर्जर, करण वशिष्ठ सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग


भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग
रतलाम 27 अप्रैल 2024/ भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पार्षद दल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे ज्ञापन देकर नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने की मांग की है।
पार्षद दल के सचेतक हितेश कामरेड ने बताया कि वर्तमान मे लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है। इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनैतिक पार्टी या राजनैतिक सदस्य पर किसी प्रकार का कोई असत्य एवं झूठा आरोप नहीं लगा सकता है। कांग्रेस पार्षद शांतिलाल वर्मा ने राजीव गांधी सिविक सेंटर के 26 प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले मे हाल ही समाचार पत्र मे गलत बात कही। उन्होंने महापौर और कई जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाकर भाजपा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया,जो आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से इस मामले मे पार्षद शांतिलाल वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पप्पू पुरोहित, भगत सिंह भदौरिया, परमानन्द योगी, स्मिता माहेश्वरी, रंजीत टांक, रामू डाबी, अक्षय संघवी, योगेश पापटवाल, मनोहर लाल राजू सोनी, निशा सोमानी, विशाल शर्मा, सपना त्रिपाठी, देवश्री पुरोहित, संगीता सोनी, धर्मेन्द्र राका, अनिता कटारा, प्रीति कसेरा, रत्नदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

रतलाम 27 अप्रैल 2024/ भारतीय जनता के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रकाश  ओस्तवाल को बडावदा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण के मंडलों मे सेक्टर संयोजक भी नियुक्त किये है। श्री उपाध्याय ने शबरी मंडल मे सुरेन्द्र सिंह राणावत को संयोजक, कैलाश पटेल को सहसंयोजक, धराड़ मंडल मे प्रवीण सोनी को संयोजक, दिनेश  जायसवाल को सहसंयोजक , बांगरोद मंडल मे भानुप्रताप सिंह शक्तावत को संयोजक एवं पन्नालाल पाटीदार को सहसंयोजक, नामली मंडल मे प्रहलाद पाटीदार को संयोजक एवं श्याम  धाकड़ को सहसंयोजक एवं चन्द्रशेखर आजाद मंडल मे अशोक चौटाला को संयोजक तथा लालबहादुर पाटीदार को सहसंयोजक नियुक्त किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!