Connect with us

RATLAM

महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए – महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार – प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न

Published

on

महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने कई कार्य किए – महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर
लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति अधिक से अधिक मतदान कर फिर बनाए भाजपा सरकार – प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया
सैलाना विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न
रतलाम, 08 मई।
 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सैलाना विधानसभा का वृहद महिला कार्यकर्ता सम्मेलन ओसीन परिसर सैलाना में हुआ। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर एवं प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कई कार्य किए है। शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि घर-घर में गैस, नल का कनेक्शन और आर्थिक सहायता की योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। इस चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका है। अतः अधिक से अधिक मतदान कर पुनः भाजपा सरकार बनाए।
प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि रतलाम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने महिला प्रत्याशी को अवसर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक संपर्क कर मतदान कराए, जिससे देश में फिर मोदी सरकार बने और विकसित भारत का सपना साकार हो जाए।


सम्मेलन के आरंभ में स्वागत भाषण मनीषा सिलावट ने दिया। इसके पश्चात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और लोकसभा प्रभारी अनीता कटारिया, भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व महामंत्री क्रांति जोशी ने उद्बोधन दिया।
महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम झाबुआ संसदीय सीट की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के साथ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया व राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कार्यकर्ता बहनों से संवाद किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप मकवाना महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी किरण माहेश्वरी, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, जनपद पंचायत सदस्य लीला पड़िहार, सैलाना विधानसभा की पांचो मंडल प्रभारी सीमा अग्रवाल, जीवनज्योति, दिव्या शर्मा, मंडल अध्यक्ष बहने पुष्पा राठौड़, राजू निनामा, जगवंता डामोर, शम्भूडी बाईं व लक्ष्मीबाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही। महिला सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री अनिता पाहुजा ने किया व आभार मनीषा सिलावट ने माना। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ललिता पंवार ने दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!