Connect with us

झाबुआ

भाजपा प्रत्याशी को झाबुआ की जनता ने भारी समर्थन का दिया आशीर्वाद

Published

on

झाबुआ। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने 10 मई को रोड शो के माध्यम से झाबुआ नगर में सघन जनसंपर्क कर नगरवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल ढमाकों के साथ यह रोड शो राजवाड़ा स्थित पैलेस गार्डन राजवाड़ा से आरंभ हुआ। जो नगर के लक्ष्मीबाई मार्ग , राधाकृष्ण मार्ग , राजवाड़ा चौक , नेहरू मार्ग , चंद्रशेखर आजाद मार्ग , चैतन्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान जगह – जगह पुष्प वर्षा कर और पुष्प माला पहनाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता चौहान का स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान उम्रदराज नगरवासियों ने श्रीमती चौहान को आशीर्वाद देते हुए नगर से भारी समर्थन के प्रति आश्वस्त किया। नगर संपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान जब स्थानीय बावन जिनालय जैन मंदिर के निकट से जनसंपर्क करते हुए गुजर रही थी , उसी समय प. पू. मुनिश्री आदर्शरत्न सागर जी महाराज से भेंट कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक व उपाध्यक्ष मितेश गादीया ने बताया नगर में इस जनसंपर्क से नगरवासी और भाजपाजनों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया बीते दिनों में नगर के प्रत्येक वार्ड में नगर मंडल की टीम लगातार घर – घर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय कराने का आह्वान कर रही है।

नगर में आज हुए सघन जनसंपर्क में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार  , पूर्व जिलाध्यक्ष  दौलत भावसार ,  शैलेष दुबे , पार्षद महेंद्र तिवारी , लोकसभा कार्यालय संयोजक ओमप्रकाश राय , अजय पोरवाल ,  जितेंद्र पटेल ,  विजय चौहान , श्रीमती शांति वसुनिया , श्रीमती संगीता पलासिया , श्रीमती शोभा कटारा , श्रीमती अंजलि मोहनिया , श्रीमती अनीता चौहान , शैलेंद्र सिंगार , अभिमन्यु बेस , अजय सोनी , जुवान सिंह गुंडिया , स्वीट गोस्वामी , पपीश पानेरी ,  मितेश गादिया ,  रवि सूर्यवंशी , राजेश थापा , किशोर भाभोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!