Connect with us

RATLAM

सभी आमजन आगे आएं, जल संरक्षण के लिए व्यापक जन सहभागिता अत्यावश्यक : मंत्री श्री काश्यप रतलाम में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ*******विधायक श्री डामोर ने श्रमदान किया

Published

on

सभी आमजन आगे आएंजल संरक्षण के लिए व्यापक जन सहभागिता अत्यावश्यक : मंत्री श्री काश्यप

रतलाम में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ

रतलाम 16 जून 2024/  जल संरक्षण तथा जल संवर्धन के अपेक्षित परिणामों हेतु व्यापक जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को जोड़कर सभी पार्षदजनप्रतिनिधि. अधिकारीकर्मचारी जल संरक्षण हेतु सकारात्मक वातावरण लगातार बनाए रखें। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान मानव जीवन के लिए जल संरक्षणजल संवर्धन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम नगर निगम द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन तथा गंगा दशमी पर्व आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहानश्री प्रदीप उपाध्यायनिगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्माश्री मनोहर पोरवालपार्षद श्री भगतसिंह भदोरियासुश्री सुनीता माहेश्वरीश्री गोविंद काकानीनिगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्टकार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवालसहायक यंत्री श्री अनवर कुरैशीअन्य पार्षदजनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित थे। स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

मंत्री श्री काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आज भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है जो चिंता की बात है। आज रतलाम शहर में प्रति व्यक्ति जल खपत लगभग 150 से 175 लीटर प्रतिदिन की है। इन तथ्यों पर शहर की आबादी के मांन से विचार करते हुए हमें अपने भूमिगत जल भंडारों को पुनः भरना है। इसके लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सभी मिलकर अभियान के रूप में अपनाएं। हमें यह भी सोचना होगा कि जल स्रोतों में गंदगी आती क्यों हैइस गंदगी को रोकने के लिए जनजागरण बहुत जरूरी है। लोगों की सोच में परिवर्तन आना चाहिए। रतलाम शहर के कुओंबावड़ियों की लगातार सफाई होती रहेउनकी निरंतर देखभाल चलती रहे। श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम औद्योगिक निवेश क्षेत्र के लिए सवा तीन सौ करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है जो महत्वाकांक्षी विकास की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री श्री काश्यप ने रतलाम शहर के सी.एम. राइस विनोबा स्कूल के विश्व के टॉप टेन स्कूलों में सम्मिलित होने की उपलब्धि की चर्चा करते हुए विद्यालय के प्राचार्यउपप्राचार्य तथा समस्त स्टाफ को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा किए जा रहे नवाचारों के कारण यह संभव हुआ है। हमें जल संरक्षणजल संवर्धन के क्षेत्र में भी सकारात्मक वातावरण रखते हुए जनजागरूकता तथा सबके समन्वय से नवाचार अपनाते हुए कार्य करना होगा तभी अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।

सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सबको मिलकर पानी बचाना है। जल संरक्षणजल संवर्धन अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए। हमें जल संरक्षण तथा स्वच्छता के लिए अपने जीवन में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को सदैव अपनाना चाहिए। हमें चाहिए कि पहले हम स्वयं अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपनाएंउसके बाद अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि माताबहने अपने घरों में पानी बचाने के लिए सदैव संकल्पित रहे। जल गंगा संवर्धन अभियान हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनव कार्य है।

श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतोंजल संरचनाओं की सफाई और उनको सुरक्षित रखना हैउनका उन्नयन करना है। जनजागृति के साथ हम जल स्रोतों को सुरक्षित रखें स्वच्छ रखें। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान लगातार रतलाम शहर के कुओंबावड़ियों की सफाई तथा संरक्षण का कार्य किया गया है। हमारे शहर की इन धरोहरों को महत्वपूर्ण रूप से संरक्षित करने का कार्य इस अभियान में संपन्न हुआ है जो आगे भी जारी रहेगा। हम शहर को हरा भरा तथा स्वच्छ बनाने का संकल्प लेहर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए अपने पूर्वजों की स्मृतिजन्म समारोह या विवाह समारोह आदि अवसरों पर पौधा लगाया जाए।

प्रारंभ में निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि इस वर्षा के मौसम में शहर में शासन के निर्देशानुसार 5 लाख पौधे लगाए जाएंगेइसके लिए नगर निगम द्वारा गूगल लिंक जारी की जा रही है जिसके माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क पौधा उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे कि जनसहभागिता द्वारा शहर में पौधारोपण का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

रतलाम जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन

रतलाम 16 जून 2024/  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का रतलाम जिले में भी प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। विगत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए इस अभियान का समापन 16 जून गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के गांव-गांव शहर-शहर में जल संरक्षणजल संवर्धन की दिशा में अलख जगाई गई है जिसमें व्यापक जनसहभागिता प्राप्त हुई है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अभियान के नोडल अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में 3429 नवीन कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अलावा 292 जीर्णोद्धार के कार्य भी प्रारंभ किए गए। नवीन कार्यों की लागत 1750 लाख रुपए है जबकि जीर्णोद्धार वाले कार्यों की लागत 368 लाख रुपए होगी। अभियान के दौरान जिले के नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 200 जल सम्मेलनों तथा जल कलश यात्राओं का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के 376 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। जिले के 70 तालाबों से गाद निकालने का कार्य प्रारंभ किया गया हैइसके अलावा चार घाटों की सफाई भी हाथ में ली गई है। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पौधारोपण के लिए भी व्यापक जन जागरण किया गया है। पौधारोपण के लिए अब तक 13 हजार से अधिक गड्ढे खोदे गए हैं।

विधायक श्री डामोर ने श्रमदान किया

रतलाम 16 जून 2024/  राज्य शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी रविवार को ग्राम पंचायत सरवड़ के ग्राम कुंडाल में कोटेश्वर महादेव मंदिर पर जल गंगा सर्वधन अभियान के तहत रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर द्वारा वृक्षारोपण और जन सहयोग से कोटेश्वर डेम से गाद निकालने हेतु श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निर्देशक शर्माजिला पंचायत रतलाम के सदस्यगण नाथूलाल गामड़ एवं गणेश मुनिया जनपद पंचायत सदस्य प्रकाश मुनिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा पर जिला पंचायत रतलाम के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया। विधायक श्री डामर ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले प्राकृतिक खतरों से अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़ ने ओजोन परत की उपयोगिता पर प्रकाश डालास्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ विधायक ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद चावड़ा द्वारा किया गया। आभार व्यक्त सरपंच श्री भारत सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव श्री भेरूलाल मुनियाजनपद पंचायत के उप यंत्री श्री गजेंद्र सिंह निगम एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री दर्शन दुबेश्री सरदारसिंह बंजाराश्री शंकरलाल कटाराश्री धर्मेंद्र डामोरग्राम पंचायत रत्तागढ़ खेड़ा सरपंच श्री भंवरलाल डिंडोरवरिष्ठगण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा6 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद8 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ9 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ10 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!