Connect with us

झाबुआ

साध्वी निखिलशीलाजी ठाणा 4 के सानिध्य में शुक्रवार को जप तप से मनाया जाएगा पक्खी पर्व

Published

on

थांदला. (वत्सल आचार्य)आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी, दीप्तिजी ठाणा 4 स्थानीय दौलत भवन (महिला स्थानक)पर विराजित हैं। साध्वी मंडल के सानिध्य में प्रात: राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना, दोपहर में ज्ञान चर्चा, शाम को देवसीय प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर, चौवीसी आदि विविध आराधनाएँ हो रही हैं। जिसमें श्रावक श्राविकाएँ उत्साहपूर्वक आराधना कर रहे हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष भरत भंसाली, सचिव प्रदीप गादिया एवं नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रवि लोढ़ा ने बताया कि साध्वी निखिलशीलाजी व साध्वी मंडल के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा 21 जून शुकवार को पक्खी पर्व जप, तप, त्याग, तपस्या व विविध आराधनाओं के साथ मनाया जाएगा।

पक्खी पर्व पर व्याख्यान होंगे

पक्खी पर्व दिवस पर पौषध भवन पर साध्वी निखिलशीलाजी आदि ठाणा के व्याख्यान प्रात: 9 से 10 बजे तक होंगे। इस प्रसंग पर श्रावक-श्राविकाएं पौषध, उपवास, आयंबिल, नीवीं, एकासन, बियासन आदि विविध तप आराधना करेगें।
शाम को 07.20 बजे से पक्खी प्रतिक्रमण प्रारंभ होगा। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर व श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन पर होगा। श्री संघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं से पक्खी पर्व पर अधिक से अधिक तप, त्याग एवं अपनी शक्ति अनुसार धर्म आराधना आदि करने का आह्वान किया हैं।
उल्लेखनीय है की प्रत्येक पक्खी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रावक -श्राविकाए सामूहिक उपवास सहित विभिन्न आराधना करते है। कई आराधक विगत कई वर्षो से प्रत्येक पक्खी पर्व पर उपवास की आराधना कर रहे है। पक्खी पर्व की आरधना को लेकर श्रावक -श्राविकाओं में विशेष उत्साह दिखाई देता है, वही श्रावक -श्राविकाए अपनी शक्ति अनुसार कुछ न कुछ तप आराधना अवश्य करते है।

वर्षीतप आराधको के साथ शनिवार को होगे सामुहिक पारणे

पक्खी पर्व पर सामुहिक उपवास आदि विविध तप आराधना करने वाले समस्त तप आराधको के सामुहिक पारणे वर्षीतप आराधको के साथ शनिवार को स्थानीय महावीर भवन पर होगे सामुहिक पारणे करवाने का लाभ श्री संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रमेशचन्द श्रीश्रीमाल परिवार ने लिया है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 mins ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ11 mins ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ12 mins ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

झाबुआ17 mins ago

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

झाबुआ19 mins ago

आय दो गुना करने के दावे करती है भाजपा सरकार, लेकिन लागत कर दी 10 गुना – सैलाना में हजारों ट्रेक्टरो के साथ निकली किसान न्याय यात्रा,किसानों ने जताया आक्रोश – पूर्व विधायक गेहलोत और सुसनेर विधायक बापूसिंह के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!