Connect with us

झाबुआ

नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 एवं सायबर अपराध के संबंध में जागरूकता अभियान

Published

on

झाबुआ -नवीन आपराधिक अधिनियम (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) जो की 01 जुलाई 2024 से लागू हो चुका है। इस संबंध में आज शारदा विद्या मंदिर झाबुआ में 400 से अधिक बच्चों को नवीन कानून के संबंध में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ  पद्मविलोचन शुक्ल, एसडीओपी झाबुआ सुश्री रूपरेखा यादव, उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी यातायात निरी. जयराज सोलंकी एवं पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को नवीन आपराधिक अधिनियम, यातायात के नियमों, बच्चों के अनुशासन और उनके भविष्य के बारे में चर्चा कर जानकारी दी गई। उन्होने नवीन आपराधिक कानून के बारे में जानकारी देकर बच्चों के अधिकारों के बारे में बाताया। बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए यातायात संकेतो के बारे में जानकारी दी गई। एसडीओपी झाबुआ सुश्री रूपरेखा यादव ने बच्चों को नवीन कानून के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा द्वारा बढ़ते सायबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए कुछ साइबर सुरक्षित प्रथाओं का पालन करना आवश्यक होता है, जिनके बारे में जानकारी दी गई। सेक्सटॉर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति या महिला के द्वारा व्हाट्सएप पर वीडियों कॉल कर अश्लील वीडियों बनाकर आपको ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की जाती है, जिससे आपको बचना है। अज्ञात वीडियों कॉल को नहीं उठाना है। इसके साथ ही अन्य वर्तमान में प्रचलित साइबर फ्रॉड जैसे वॉइस चेंजिंग एप से हो रहे अपराधों के बारे में, टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों द्वारा पार्ट टाइम जॉब के नाम पर व टास्क पूरा करने के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में, डिजिटल अरेस्ट, AI Voice Scam एवं बच्चों की गिरफ्तारी का डर दिखाकर होने वाली ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनसे बचने के उपाय बताएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 mins ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन के ब्लकड शुगर एवं ब्लक प्रेशर शिविर का 135 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया ।****** निशुल्क जांच कर दवाईयां प्रदान की गई ।******** उच्च रक्तचाप ( हाइपरटेंशन ) मधुमेह की कई जटिलताओं को जन्म दे सकता है,-डा. एल एस राठौर ।

झाबुआ1 hour ago

जीनाग्या छाजेड़ ने सेवाभारती प्रकल्प पर सहयोग राशी भेट की

झाबुआ3 hours ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ3 hours ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ3 hours ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!