Connect with us

झाबुआ

नगर मे उमड़ा आस्था का सैलाब…..

Published

on

चार धाम यात्रा सम्पूर्ण कर लोटे यात्रियों का नगर मे भव्य स्वागत, सम्मान.

71 दिवस मे हुई यात्रा पूर्ण.

धार्मिक यात्राएँ करती है आप का मार्गदर्शन -मनीराम ब्रजवासी.

थांदला (वत्सल आचार्य)  नगर मे आज प्रातः से ही आस्था का सैलाब उमड़ रहा था प्रसंग था नगर के गवली समाज के 15 परिवार के दर्जनों श्रद्धालू ने चारधाम यात्रा पूर्ण कर नगर मे प्रवेश किया.
मान्यताओं के अनुसार कोई व्यक्ति अगर अपने जीवनकाल में चारधाम की यात्रा कर ले तो उसे जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। माना जाता है कि केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद जो भक्त जल ग्रहण करता है वो पुनर्जन्म के चक्र से मुक्त हो जाता है। वहीं बद्रीनाथ धाम को लेकर कहा जाता है कि यहां आने वाला व्यक्ति दोबारा गर्भ में नहीं आता, यानि उसे मुक्ति की प्राप्ति हो जाती है।

चारधाम की यात्रा करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। उसने जाने अनजाने में जो गलत कार्य किये होते हैं उनसे मुक्ति मिल जाती है। हालांकि इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी है कि एक बार चारधाम की यात्रा करने के बाद आप पुण्य कर्म करें और अपनी गलतियों को न दोहराएं।
चारधाम यात्रा करने से आपकी सेहत दुरुस्त रहती है और आपकी आयु में भी वृद्धि होती है। चारधाम की यात्रा अतिदुर्गम है लेकिन साथ ही यहां का वातावरण शुद्धता से भरा हुआ है, वातावरण की शुद्धता आपके तन और मन को भी शुद्ध करती है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है और आपकी उम्र बढ़ती है।

यात्रा से लोटे मांगीलाल पटेल ने बताया क़ी
हिंदू धर्म में व्यक्ति का अध्यात्मिक उत्थान अति आवश्यक है। अध्यात्म का अर्थ है परमतत्व से आपका जुड़ाव, ये जुड़ाव तभी संभव है जब आपको सत्य का ज्ञान हो गया हो और चारधाम की यात्रा करने से आपको इसी ज्ञान की प्राप्ति होती है। आप जीवन के अर्थ को समझ पाते हैं और ईश्वर के प्रति जुड़ाव महसूस करते हैं।

धार्मिक यात्राएं करती हैं आपका मार्गदर्शन यात्रा से लोटे नगर के प्रापटी बोकर्स मनीराम ब्रजवासी ने बताया क़ी
अगर आप धार्मिक यात्रा पर निकलते हैं तो कहीं-न-कहीं आपके मन में सात्विकता का निवास होता है। इसी तरह चारधाम की लंबी यात्रा के दौरान भी आप सात्विक भाव से भरे रहते हैं और आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, यही ऊर्जा आपको जीवन के लक्ष्यों को समझने में मददगार मानी जाती है। यानि चारधाम यात्रा आपका सही मार्गदर्शन करने के लिए भी अतिआवश्यक है।

यात्रा से लोटे अति उत्साही श्रद्धालुओ ने बताया क़ी
चारधाम की यात्रा करने से आपको अपनी संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस यात्रा में देश-विदेश से कई श्रद्धालु आते हैं और उनके पहनावे, व्यवहार, आस्थाओं को आप जान पाते हैं और खुद को समाज के निकट पाते हैं। अपनी संस्कृति के करीब से दर्शन करके आपको व्यवहार में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, ये बदलाव आपके जीवन में भी अच्छा परिवर्तन लेकर आते हैं।

यात्रीगण मुन्नालाल मोरिया ने बताया क़ी
चारधाम की यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और ब्रद्रीनाथ के दर्शन तो आप करते ही हैं लेकिन साथ ही प्रकृति के विभिन्न रंगों को देखने का भी आपको मौका मिलता है। आप खुद को प्रकृति के नजदीक पाते हैं और यह जुड़ाव आपके विचारों को तराशता है।
नगर संत, मुनियो क़ी जन्म स्थली होने क़ी वजह से नगर के वासिंदो मे धर्म के प्रति आस्था का सैलाब बहता है आज निकली शोभा यात्रा मे हर समाज के व्यक्ति ने स्वागत कर नगर क़ी परंपरा को निभाया है शोभायात्रा का नगर के हर चौराहे पर स्वागत कर यात्रियों का सम्मान किया गया नगर क़ी सड़के ने आज फूलो से अपने आप को समेट लिया था महिलाये शिव धुन पर नृत्य करती हुई भजनो के स्वर से नगर को धार्मिक भावना मे बांध लिया था.
यात्रा मे मांगीलाल पटेल, छोटेलाल पटेल, मुन्नालाल मोरिया, पन्नाजी, मूलचंद, जगन्नाथ गवली, धन्नालाल गवली, नगीनलाल ररा, मनीराम ब्रजवासी सहित अनेको परिवार चारधाम यात्रा कर लोटे.

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!