Connect with us

झाबुआ

मिशन स्कूल झाबुआ में नवीन कानून, यातायात व साइबर जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

Published

on

झाबुआ – मिशन स्कूल झाबुआ बच्चों को नवीन कानून, यातायात जागरूकता, सायबर जागरूकता, महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल, उप पुलिस अधीक्ष कमलेश शर्मा, उनि अनिता तोमर एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षद्वारा बच्चों को नए कानून को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत छात्रो को कानून में हुए बदलाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने के संबंध में समझाइश दी गई एवं बच्चों के साथ चर्चा करते हुए उनको अनुशासन में रहने, सूबह जल्दी उठने व उनका बेहतर भविष्य कैसे बने इस बारे में जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा द्वारा सायबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में सायबर अपराध बढ़ते जा रहे है और इससे कैसे बचा जाये इसके बारे में जानकारी दी गई। सायबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सायबर अपराध के शिकार होने का सबसे बड़े कारण डर व लालच होता है। इससे बचने के लिये आपको जागरूकत एवं सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही अन्य वर्तमान में प्रचलित साइबर फ्रॉड जैसे वॉइस चेंजिंग एप से हो रहे अपराधों के बारे में, टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों द्वारा पार्ट टाइम जॉब के नाम पर व टास्क पूरा करने के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में, डिजिटल अरेस्ट, AI Voice Scam, सेक्सटॉर्शन एवं बच्चों की गिरफ्तारी का डर दिखाकर होने वाली ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनसे बचने के उपाय बताएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!