Connect with us

झाबुआ

दिव्यांगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित*

Published

on



*

        झाबुआ 09 जुलाई, 2024। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा दिव्यांगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी से परिचय प्राप्त कर दिव्यांगों से संबंधित मु‌द्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी से सुझाव मांगे गए कि हम किस प्रकार दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता कर सकते है। बैठक में सभी के द्वारा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत दिए गये।  सामाजिक, संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार, सार्वजनिक शौचालय में दिव्यांगों की सुविधा करने आदि मुद्‌दे उठाए गए। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग को दिव्यांगों का डोर टू डोर सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। साथ ही सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दिव्यांगो के हित में कार्य किया जा सके। कलेक्टर ने कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सीएसी सेन्टर, एम पी ऑनलाइन सेन्टर  दिव्यांग लोगो कि विशेष भर्ती अभियान के लिए सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया  वही पर दिव्यांग बच्चो को 5 किलोमीटर के अन्दर के लाने ले जाने  लिए विकलांग केन्द्र मे रखी वाहन को भी दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया। दिव्यांग लोगो के लिए पेट्रोल से चलित दो पहिए वाहन को मोडिफाइड कर देने के लिए सामाजिक संगठनो का सहयोग लेकर देने पर चर्चा की गई।
             इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस.बघेल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से कमलेश राठौर, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 mins ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ15 mins ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ16 mins ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

झाबुआ21 mins ago

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

झाबुआ23 mins ago

आय दो गुना करने के दावे करती है भाजपा सरकार, लेकिन लागत कर दी 10 गुना – सैलाना में हजारों ट्रेक्टरो के साथ निकली किसान न्याय यात्रा,किसानों ने जताया आक्रोश – पूर्व विधायक गेहलोत और सुसनेर विधायक बापूसिंह के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!