Connect with us

RATLAM

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित जिला अध्यक्ष ने कहा -कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा

Published

on

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित

जिला अध्यक्ष ने कहा -कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा

रतलाम, | भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शहर विधानसभा क्षेत्र में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक जिला पार्टी कार्यालय पैलेस रोड पर आयोजित हुई। इसमें जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,मंडल प्रभारी जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास ,मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार देवतुल्य कार्यकर्ता रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। आगामी दिनों में भाजपा शक्ति केन्द्र सम्मेलन का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी। राजनीतिक पार्टियां केवल चुनाव में ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को याद करती रही है, लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है।

जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी ने कहा कि प्रदेश की समस्त कार्ययोजनाओ को कार्यकर्ता मिलकर सफल बनावे| मंडल प्रभारी सोना शर्मा ने कहा कि मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक ले जाना है। 20 जुलाई तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन होगे। इनमे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनेगा। 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान में एक पौधा माँ के नाम का रोपित करने का लक्ष्य भी कार्यकर्ता को पूर्ण करना है।   समर्पण निधि अभियान प्रभारी मंगल लोढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक निधि एकत्रित करने का आव्हान् किया। मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे इस बार मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित कर भाजपा ने सम्मान दिया, वह गौरवपूर्ण है। बैठक मे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार सहित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चो की पूजा वोहरा, पिछड़ा मोर्चा के  राधेश्याम मारू, किसान मोर्चा के विजय पाटीदार,हरिकिशन बोरीवाल वार्ड पार्षद गण, वार्ड संयोजक, पंचपरमेश्वर, वरिष्ठ नेता महेंद्र नाहर,रामप्रसाद परिहार,दिनेश पोरवाल,नितिन लोढा एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया|  आभार मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शेरानी ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ17 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी17 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ18 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला18 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!