Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन और हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित

Published

on





           झाबुआ 07 अगस्त, 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़‌ली बहना को प्रतिमाह 1250 रूपये राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये राशि अलग से दी जानी है। जिसके लिए प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रो के वार्डो में रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव की तर्ज पर आभार सह कार्यक्रम आगामी 10 अगस्त को आयोजित किया जाना है, जिसके सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया।
            मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रदेश भर में लगभग 25000 आयोजन स्थलों पर कार्यक्रम गरिमापूर्ण रूप से सम्पन्न हो जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित प्रदेश सरकार के प्रयास लाड़ली बहना के लिए लाभदायक सिद्ध हो, रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर प्रत्येक लाडली बहना को मुख्यमंत्री का उपहार दिया जा रहा है।
*हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त*
             प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम मे हर घर तिरंगा अभियान आव्हान किया गया है, जिसके तहत प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों जैसे तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। हर घर तिरंगा अभियान सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित किये जाये एवं प्रत्येक विभागवार दायित्व तय कर तिरंगो की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
            वीडियो कान्फ्रेंसिंग के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना द्वारा निर्देशित किया गया कि विभागवार अपने दायित्वों को पूर्ण करे साथ ही हर घर तिरंगा अभियान हेतु शेड्‌यूल तैयार कर प्रत्येक गतिविधियों को किया जाना सुनिश्चित करे।
           इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राधु सिंह बघेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश वर्मा, समस्त सीएमओ, समस्त जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!