Connect with us

झाबुआ

क्षैत्रीय संतों को दिया रूद्राक्ष महाभिषेक में शामिल होने का निमंत्रण…..अभिषेक में शामिल होने के लिए पंजीयन में उत्साह दिखा रहे वनवासी बंधु

Published

on


मेघनगर: जिले के मेघनगर में 9 सितंबर से 13 सितंबर तक होने वाले दो लाख रूद्राक्ष महाभिषेक कार्यक्रम को लेकर धर्म जागरण समन्वय समिति आयोजन के लिए गठित समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारिया की जा रही है। आयोजन में जिले के अधिक से अधिक संतों की मौजूदगी रहे इसके लिए जिले सहित अंचल से प्रमुख संतों और जनजातीय महंतों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
आयोजन में पीपल खुंटा श्री हनुमंत आश्रम के महंत श्री दयारामदासजी महाराजए मांडली क्षेत्र के मंहत श्री बालमगिरी जी महाराजए संत कमलजी महाराजए गौ सेवक मंहत श्री रघुवीरजी महाराजए वरसिंह जी महाजराए संत श्री कानुरामजी महाराजए मेघनगर के प्राचीन मेद्येष्वर महादेव मंदिर के पूजारी मंहत श्री ब्रदीदासजी महाराज को विषेष रूप से आंमत्रण दिया गया है। इस संतों के अलावा जिले सहित आसपास के सीमावर्ती राज्य गुजरात और राजस्थान से सटे इलाकों से भी संतों का आगमन आयोजन में होगा। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए धर्म जागरण समिति और श्री रूद्राक्ष महाभिषेक समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।


चार रात होगी भजन संध्या……..

प्रचार समिति प्रमुख राजेंद्र सिंह सोनगरा ने बताया कि धर्म जागरण समन्वय झाबुआ के पदाधिकारियों और समिति अध्यक्ष बृजेन्द्र (चुन्नु) शर्मा के मार्गदर्षन में 9 से 12 सितंबर तक सुबह शाम दो पालियों में रूद्राक्ष महाभिषेक होगा जिसमें हजारों दंपत्ति शामिल होंगे। रूद्राक्ष महाभिषेक में प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे एवं शाम 4 से 6 बजे तक होगा। दोपहर में 12 से साढ़े 3 बजे तक कथावाचक कु फाल्गुनी वैष्णव (मानस माधुरी) द्वारा श्री रामकथा सुनाई जाएगी। प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्र के वनवासी बंधुओं के साथ नगरवासी सहभागिता करेंगे।


रूद्राक्षभिषेक को लेकर उत्साह…….

मेघनगर सहित पूरे अंचल में रूद्राक्ष महाभिषेक को लेकर सनातनियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। रूद्राक्ष अभिषेक को लेकर किए जा रहे पंजीयन में शहर श्रद्धालुओं के साथ.साथ ग्रामीण वनवासी बन्धुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन स्थल पर 2 लाख से अधिक रूद्राक्ष से विषाल षिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। प्रतिदिन 500 से अधिक पंजीकृत दंपत्तियों को वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित एवं अभिषेक किए हुए रूद्राक्ष को अभिषेक में शामिल श्रद्धालु को धारण काराया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ22 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी22 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ23 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला23 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!