Connect with us

झाबुआ

राजस्व महाअभियान अंतर्गत प्रदेश में जिले का 8वां स्थान रहा तथा जिले में तहसील पेटलावद प्रथम स्थान पर रही

Published

on

झाबुआ ।राज्य शासन द्वारा आमजन के लम्बित राजस्व कार्य जैसे नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा तरमीम व समग्र ई केवायसी को पूर्ण करने के उद्देश्य से 18 जुलाई से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में राजस्व महाअभियान 2.0 चलाया गया। अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल पाए इस हेतु कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में विशेष राजस्व शिविरों के आयोजन की पहल को अपना कर बी-1 वाचन करवाया गया जिसमें मुख्यतः मृतक नामांतरण के आवेदनों का निराकरण किया गया। अभियान अंतर्गत 30 जून की समय-सीमा पार कर चुके नामांतरण, बंटवारा व अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों को चिह्नित कर प्राथमिकता से निराकृत किया गया। जिले में 30 जून की समय-सीमा पार कर चुके नामांतरण के 369, बटवारे के 58 व अभिलेख दुरुस्ती के 59 प्रकरणों का 100% निराकरण किया गया। उक्त के साथ ही जिले में नक्शा तरमीम के 29,999 तरमीम करते हुए 51.50% कार्य पूर्ण किया गया। शासन द्वारा दिये गए लक्ष्य के अनुरूप 76.38% कार्य पूर्ण कर प्रदेश में जिले का 8वां स्थान रहा तथा जिले में 78.33% कार्य पूर्ण करते हुए तहसील पेटलावद प्रथम स्थान पर रही। कलेक्टर नेहा मीना ने सभी राजस्व अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी तथा शासन द्वारा आगामी समय में प्रारम्भ होने वाले राजस्व महाअभियान 3.0 की तैयारी हेतु निर्देश भी दिए जिससे आम जन के यदि कोई शेष कार्य रह गए हों उनको भी समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!