Connect with us

झाबुआ

*कांग्रेस  राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त विधायक हीरालाल अलावा का कांग्रेस पदाधिकारीयो ने किया स्वागत* *20 सितंबर को किसान न्याय आंदोलन की  रूपरेखा तय संगठन को मजबूत बनाने व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्षेत्र वार जवाबदारीया देने पर चर्चा*

Published

on

*कांग्रेस  राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त विधायक हीरालाल अलावा का कांग्रेस पदाधिकारीयो ने किया स्वागत*
*20 सितंबर को किसान न्याय आंदोलन की  रूपरेखा तय संगठन को मजबूत बनाने व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्षेत्र वार जवाबदारीया देने पर चर्चा*
झाबुआ:स्थानीय विधायक कार्यालय झाबुआ में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झाबुआ अलीराजपुर के प्रभारी संजय दत्त एवं 20 सितंबर को प्रदेश व्यापी किसान न्याय आंदोलन के जिला प्रभारी विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा का झाबुआ आगमन पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारीयो द्वारा पुष्प हारो से स्वागत किया गया
इस अवसर पर राष्टीय कांग्रेस सचिव संजय दत्त ने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता विरोधी सरकार और किसान विरोधी सरकार साबित हो रही है प्रदेश का किसान आज विपक्ष पर भरोसा जता रहा है विपक्ष का भी कर्तव्य है कि किसानों के हितार्थ उनके हितों के लिए सरकार पर दबाव बनाना अत्यंत जरूरी है वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने कांग्रेस पार्टी के संगठननात्मक ढांचे को मजबूत  बनाने के लिए नीति बनाई है जो कारगर साबित होगी जिससे कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में कार्य करने में उत्साह का संचार होगा कांग्रेस जनों को अपने-अपने क्षेत्र में अभी से लामबंद होना जरूरी है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत से विजय होकर सरकार बनाएं
किसान न्याय आंदोलन के जिले के प्रभारी विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिलों में किसानो की समस्याओं को लेकर विशाल किसान न्याय आंदोलन कर भाजपा सरकार जो किसानों की मूलभूत समस्याओं को नजर अंदाज कर आंखें मूंदे बैठी है उसे जागृत करना है आज किसानों की सोयाबीन फसल को लेकर जो मांगे उठ रही है सरकार उसके लिए कोई कार्य योजना नहीं बना पा रही है  हमें एकजुट होकर किसान न्याय आंदोलन को सफल बनाना है
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भी कांग्रेस पदाधिकारीयो को क्षेत्र में अभी सेभाजपा सरकारके क्रियाकलापों और कांग्रेस पार्टी की रिति नीतियों से आम जनता को किसानों को अवगत कराने मे जुट जाने के लिए आह्वान किया
आयोजित बैठक मे संचालन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने किसान न्याय आंदोलन और कांग्रेस संगठनके संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता पूर्व विधायक  वाल सिंह मेड़ा कांग्रेस सचिव हेमचंद डामोरआशीष भूरिया प्रवक्ता साबिर फिटवेल जसवंत भाबोर शंकर सिंह भूरिया मालू अकमल डामोर सुरेश मुथा गेंदाल डामोर यामीन शेख काना गुण्डिया रूप सिंग डामोर गंगा मोहनिया रानी सा पारा सुरेश समीर कैलाश डामोर जितेंद्र सिंह राठौड़ सलीम शेख जीवन सिंह ठाकुर जावेद लोदी नरवेश अम्लियार किलू भूरिया ग्लेंसी फते सिंह नायक बबलू कटारा गोपाल शर्मा जितेंद्र शाह सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ17 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी17 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ18 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला18 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!