Connect with us

झाबुआ

मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा-पण्डित अनुपानंदजी ।******** भागवत कथा के छठवें दिन भगवान को लगाया गया छप्पन भोग ।

Published

on

मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा-पण्डित अनुपानंदजी ।
भागवत कथा के छठवें दिन भगवान को लगाया गया छप्पन भोग 

झाबुआ। श्री पद्मवंशीय मेवाडा राठौर तेली समाज द्वारा श्री विश्व शांति नवग्रह शनि मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छटवें दिन गोवर्धन पूजा और कंस वध की कथा सुन श्रोतागण अत्यधिक भाव विभोर हो गए। गोवर्धन पूजा के प्रसंग पर भक्ति में मनमग्न होकर धार्मिक गीतों पर पांडाल में मौजूद भक्तजन जमकर थिरके। श्रीमद् भागवत कथा के सरस प्रवक्ता कानपुर से पधारे विद्वान आचार्य पं. अनुपानंदजी महाराज ने भागवत पांडाल में उपस्थित भक्तजनों को गौवर्धन पूजन की कथा सुनाई। उन्होने कहा किभगवान इन्द्र जब प्रकोप में थे तब उन्होंने वर्षा करके कहर बरपाया। चारों ओर हाहाकार मच गई। गांव जलमग्न होने लगे तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठा लिया। इससे गांव के सभी लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली। भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिरीराज की पूजा कराई थी। तब सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और 56 भोग लगाया। उन्होंने कहा कि आज भी वृदांवन में बांके बिहारी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है। पूरे सात दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भूखे प्यासे गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा था। उन्होंने कहा कि मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा।


इस मौके पर माता-बहने गोवर्धन पूजा करते हुए कृष्ण भगवान एवं गौवर्धन पूजा के गीतों पर थिरकी। गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिला मंडल द्वारा भगवान को छप्पन भोग लगाया। भागवत पंडाल में मौजूद भक्तजनों में इस प्रसंग के दौरान काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में कथावाचक ने कंस वध की कथा सुनाते हुए कहा कि कंस ने मथुरा में आतंक मचा रखा था। भगवान कृष्ण ने उसका वध कर आतंक से मुक्ति दिलाई। दुष्ट कंस के बुलाने पर श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई दाऊजी के साथ मथुरा पहुंचे। जहां उनके दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। मल्ल युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। उन्होने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। हमेशा ही असत्य पर सत्य की जीत होती है। मनुष्य को अपने जीवन में सत्य के पथ पर चलना चाहिए। आत्मा हमेशा ही सत्य की बात बताती है, लेकिन मन असत्य के लिए विचलित करता है, इसलिए आत्मा की बात हमेशा ही हर व्यक्ति को माननी चाहिए, क्योंकि आत्मा परमात्मा का अंश है।
लाभार्थी परिवार का किया स्वागत
श्रीमद् भागवत कथा के छटवें दिन के लाभार्थी परिवार का कथा के अंत में स्वागत और सम्मान किया गया। लाभार्थी मगनलाल लुणाजी गोलानिया, राजेश धुलजी गोलानिया को गले में गमछा व साफा बांधकर तथा श्रीफल भेटकर समाज के उपाध्यक्ष महेश राठौर ने स्वागत किया तथा समाज के सदस्य मिठुलालजी एवं शंकरलाल कालुजी राठौर द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर लाभार्थी परिवारों का सम्मान किया गया। स्वागत समारोह के पश्चात लाभार्थी परिवारों द्वारा भागवतजी की आरती कर प्रसादी का वितरण किया

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ11 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी11 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ12 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला12 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!