Connect with us

झाबुआ

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

Published

on

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

रतलाम /हार्टफुलनेस संस्था की रतलाम शाखा के सानिध्य में शुक्रवार को कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा अन्य अधिकारियों ने शिवगढ़ के समीप पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया।फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र को विभिन्न उद्देश्यों से विकसित किया जा रहा है, जिसमें बायोडायवर्सिटी अध्ययन, पलायन रोकना, रोजगार सृजन तथा व्यापक वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन उद्देश्यों में सम्मिलित है।इस दौरान विशेष रूप से कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा उनके घर की नर्सरी में तैयार किए गए आम के लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के आम के पौधे सम्मिलित हैं। इसके अलावा जामुन, मौलसिरी, शीशम आदि पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री टी सी वास्कले, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, शिक्षक श्री देवेंद्र वाघेला ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में एकलव्य युवा जनोत्थान समिति की टीम तथा मनरेगा योजना से जुड़े कर्मचारियो द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान हार्टफुलनेस संस्था के सर्व श्री निलेश शुक्ला, सुनील सोनी, केबी सोनी, मयूर त्रिपाठी, नीलम सोनी, आशीष अवस्थी, शीतल शुक्ला, अलका, धर्मेंद्र ,सुनील नायर आदि उपस्थित थे। संस्था द्वारा नीम के फल अमृत, गोबर खाद, चारकोल, काली मिट्टी द्वारा पौधारोपण का संरक्षण किया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 mins ago

जीनाग्या छाजेड़ ने सेवाभारती प्रकल्प पर सहयोग राशी भेट की

झाबुआ2 hours ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ2 hours ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ2 hours ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

झाबुआ2 hours ago

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!