Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जंयती पर आज बनेंगे हर बूथ पर 100 सदस्य , भोपाल सांसद शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर ली बैठक ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति है जिसमें राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ देश के लिए काम करने का जज्बा हम लोगों को इस पार्टी का सदस्य बनने को प्रेरित करता है जो भी देशप्रेमी और भारत माता को सर्वोच्च शिखर पर देखना चाहता है और भारत विश्व गुरू के रूप में अखिल विश्व में अपनी पहचान बनाए वह इस पार्टी से अपने आपको जुडऩे से नहीं रोक सकता हम भी जब भाजपा से जुड़े थे तो हमे किसी ने निमंत्रण नहीं दिया था देश प्रेम के जज्बे को लेकर भाजपा संगठन के छोटे कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के पदाधिकारी का लंबा सफर यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ता ने तय किया है। हमारी सोच हमारा विचार पार्टी की नीतियों से मेल खाता है इसीलिए हम भाजपा के सदस्य है। यह बात भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा जो लक्ष्य जिले को दिया गया है वह सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पुरा करना है इस दौरान इंदौर संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, युवा नेता विशाल रावत मंचासीन थे , कार्यकर्ताओ के बदोलत सदस्यता अभियान बेहतर स्थिति में है , बैठक को संबोधित करते हुए इंदौर संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम ने कहा कि भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती 25 सितंबर को भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाते हुए बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। गौतम ने कहा कि आदिवासी जिला होने के बाद भी आलीराजपुर जिला प्रदेश में अन्य सामान्य जिलो से बेहतर स्थिति में है और यह सब यहां के कार्यकर्ताओं के बदोलत है। गौतम ने कहा कि आने वाले दो दिनो में कार्यकर्ता जिस प्रकार से चुनाव के समय काम करते है उसी तरह दिन रात लगकर सदस्यता अभियान के कार्य में जूट जाए , तय लक्ष्य को समय पर पूरा करें कार्यकर्ता इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आलीराजपुर जिले की आलीराजपुर विधानसभा में अब तक ४५ हजार ६१४ सदस्य बनाए जा चुके है वहीं जोबट विधानसभा में अब तक २३ हजार ३१० सदस्य बनाए जा चुके है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का आव्हान किया। इस दौरान जिला महामंत्री नरीग मोरी, सदस्यता अभियान के सह प्रभारी संजय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान,भाजपा नेता सुरपाल अजनार, कमरू भाई अजनार, नगर पालिका जोबट अध्यक्ष राहुल मोहनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने किया। आभार जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान ने माना , यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ4 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ5 hours ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

झाबुआ5 hours ago

नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन समस्या को लेकर कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री को आवेदन दिया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!