Connect with us

झाबुआ

सांसद श्री डामोर द्वारा जिले के 199 महिला स्व सहायता समूह को3 करोड 24 लाख 98 हजार रूपये की ऋण राशि का किया वितरण

Published

on


झाबुआ -रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने रविवार को नवीन जिला पंचायत सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सशक्त महिलाएं सशक्त मध्य प्रदेश क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम का मॉ सरस्वती का पूजन कर शुभारम्भ किया। श्री डामोर ने इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान कही नहीं होता है। जितना की भारत में महिलाओं का सम्मान मिलता है। नव दुर्गा उत्सव के दौरान महिलाओं का जो सम्मान देखनें को मिलता है। वह अपने आप में एक उदाहरण है। महिलाओं की हर काम में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इनका महत्व प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्य मंत्री ने अच्छी तरह से समझा है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहनों को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पंड़ित दीनदयान उपाध्याय का सपना था कि हमारे समाज के अंतिम पंक्ति के लोग को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए इन लोगों को योजनाओं का लाभ सबसे पहले मिले ताकि वे योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में बदलाव कर सकें।
श्री डामोर ने आगे कहा कि झाबुआ जिले में 9 हजार 200 महिला स्व सहायता समूह में लगभग 1 लाख से अधिक महिलाएं जुडी हुई हैं। इन महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना लागू कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऐसी कई योजनाएं महिलाओं के हित के लिए क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए।
श्री डामोर ने कहा कि आर्थिक तंगी की सबसे बडी चुनौती यह है कि जिले में किसान वर्षा पर निर्भर है। रबी की खेती कम होती है। खेती के साथ-साथ यहां के लोग आस पडोस के राज्य में जाकर मजदूरी करते हैं। हमारा यह प्रयास रहेगा की जिले के लोग बाहर मजदूरी करने के लिए न जाए और जिले में ही उनकों काम मिल जाए। इसके लिए ऐसी परिस्थितियां निर्मित कि जावेगी। हमारी बहनों को आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएगें। इन स्व सहायता समूह के सदस्यों की समस्याओं का समाधान करके डिफाल्टर से बाहर निकालेगें। श्री डामोर ने आजीविका मिशन के मैदानी अमले को आव्हान किया है कि वे महिला स्व सहायता समूह की संख्या बढाए। श्री डामोर ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा पूर्व में पदस्थ जिले में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की प्रंशसा की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह से अनुरोध किया की वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग करें और समूह को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए पूरा प्रयास करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय है। इन प्रयासों से महिलाएं आर्थिक दृष्टि से और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री विशाल राय ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद श्री डामोर ने 199 महिला स्व सहायता समूह को 3 करोड़ 24 लाख 98 हजार रूपये की राशि के चैक प्रदान किए।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मण्डलोई, तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मैदानी अमला बडी संख्या महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री हरिश कुण्डल ने किया और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम.एल.मालवीय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के संवाद तथा उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ2 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

झाबुआ2 hours ago

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम****इस वर्ष 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएँ भी होंगी लाभान्वित****

झाबुआ2 hours ago

कलेक्टर श्री बाथम ने गुलाब चक्कर उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया

झाबुआ2 hours ago

राहुल गाँधी के आरक्षण विरोधी बयान के विरोध में धरना प्रदर्शन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!