Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिले की शान हाथीपावा पर दूसरा श्रमदान कार्यक्रम 16 मार्च को ………………………हाथीपावा पर पाैधाे के संरक्षण हेतु अपील…..

Published

on

झाबुआ। शहर से सटी हाथीपावा की पहाडि़यों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामाजिक-धार्मिंक संस्थाआें द्वारा बीते 9 मार्च को श्रमदान कार्यक्रम रखा गया था। सभी द्वारा मिलकर दूसरा श्रमदान कार्यक्रम 16 मार्च को सुबह 7 से 10 बजे तक रखा गया है। यह श्रमदान कार्यक्रम कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के मार्गर्दशन में संचालित किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि हाथीपावा पर वर्तमान में पेड-पौधों को ग्रीष्मकाल के चलते समय पर पानी देने एवं उनके संरक्षण की नितांत आवशयकता है। इस दिशा में कार्य करते हुए यह दूसरा श्रमदान कार्यक्रम हाथीपावा पर कलेक्टर प्रबल सिपाहा के निर्देश पर किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के साथ शहर की सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं भी श्रमदान हेतु आमंत्रित है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!