Connect with us

अलीराजपुर

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने सम्मानित कर संबोधित किया
अलीराजपुर, माध्यमिक ािक्षा मंडल द्वारा जारी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले के बच्चों ने बडी उपलब्धि प्राप्त की। प्रदेा में कक्षा 12वीं की छात्रा नुपूर बेडिया ने वाणिज्य संकाय में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले मंे जुवेरिया कुरैाी पिता इसरार कुरैाी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयूर आचार्य ने द्वितीय स्थान एवं हर्षिल थेपडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा परिणामों में होम साइंस में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल उमराली की छात्रा प्रियंका सस्तिया ने प्रथम एवं ममता चैहान ने शासकीय गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल अलीराजपुर की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस ग्रुप में जिले में प्रथम रंजन आचार्य शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल चन्द्रोखर आजाद नगर, पीयूष जायसवाल शासकीय बालक हायर सेंकडरी स्कूल चद्रोखर आजाद नगर ने द्वितीय स्थान एवं नियंतिका बघेल डान बास्को स्कूल अलीराजपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कामर्स संकाय में तन्वी जायसवाल डान बास्को एकेडमी की छात्रा ने प्रथम, गौरव राठौर सरस्वती ािाु मंदिर हायर सेकडरी स्कूल अलीराजपुर ने द्वितीय एवं उदिा चैधरी डान बास्को अकादमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एग्रीकल्चर गु्रप में रवि अजनार शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल उदयगढ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइन आर्ट ग्रुप में मनीषा चैहान शासकीय बालिका हायर सेकंडरी स्कूल जोबट की बालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में जिले में उत्कृष्ट प्रर्दान करने वाले बच्चों को कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा बच्चे आगे बढे और भविष्य के अनुसार अलग-अलग फिल्ड का चयन करें। उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लगातार कडी मेहनत करते हुए आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव, डीईओ श्री अर्जुनसिंह सोलंकी सहित विद्यालयों के ािक्षकगण, बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सहायक आयुक्त सुश्री यादव ने संबोधित करते हुए उक्त परिणाम के लिए किये गए प्रयासों के बारे में जानकारी देते दी। डीईओ श्री सोलंकी ने परीक्षा परिणामों हेतु की गई मेहनत और प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के ािक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटा। बच्चों को पुष्पमाला से सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन रााि भेंट की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!