Connect with us

DHAR

स्थानांतरण पर कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम को भावभीनी विदाई दी गई

Published

on

रतलाम/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के खरगोन स्थानांतरण पर उन्हें सोमवार रात्रि आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जहां कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जिले में अपने कार्यकाल के दौरान सभी से प्राप्त सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया, वहीं अन्य वक्ताओं ने कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डीआईजी श्री सुशांत सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर श्री एम एल आर्य, श्री अभिषेक गहलोत जिले के सभी एसडीएम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग का उल्लेख करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यकाल के दौरान आम आदमी के लिए उल्लेखनीय रूप से कार्य करने का अवसर मिला। एक टीम वर्क के रूप में कार्य किया गया। विकास के कई क्षेत्रों में अच्छे नतीजे देखने को मिले। जिले की राजस्व व्यवस्था को प्रभावी बनाने की कोशिश की गई।

 डीआईजी श्री सुशांत सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की प्रशासनिक दक्षता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम द्वारा पूर्ण दक्षता के साथ प्रबंधन किया गया। चुनौती से निपटा गया जो सराहनीय है। एक अच्छे सिविल सर्वेंट में जो भी गुण होते हैं वह सब कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के अंदर मौजूद हैं।

 पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर श्री एमएल आर्य, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, कलेक्ट्रेट अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय द्वारा भी अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की प्रभावी कार्यशैली, कार्य प्रबंधन मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। आभार श्री अभिषेक गेहलोत ने माना। प्रारम्भ में कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ2 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ2 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ2 hours ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

झाबुआ3 hours ago

नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन समस्या को लेकर कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री को आवेदन दिया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!