Connect with us

झाबुआ

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन 12 जनवरी को होगा सूर्य नमस्कार

Published

on

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन 12 जनवरी को होगा सूर्य नमस्कार
झाबुआ /स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन 12 जनवरी युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जायेगा। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया जायेगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार 12 जनवरी को प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। प्रातः 9. बजे से 10.30 बजे तक राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम एवं मध्यप्रदेशगान का सामूहिक गायन किया जायेगा । इसके बाद प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सजीव प्रसारण किया जायेगा। इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम पूर्व की भांति रेडियो के माध्यम से संपन्न किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन प्रातः 10.30 बजे होगा। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा द्वारा सभी आयोजन स्थलो पर रेडियो चलाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एवं सभी प्राचार्यों तथा प्राध्यापक को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन के निर्देशित किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!