Connect with us

झाबुआ

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा – कलेक्टर

Published

on


झाबुआ – । मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग मंत्रायल भोपाल के पत्र अनुसार ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान का क्रियावयन किया जाना है। भारत सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त 2022 कि अवधि में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के क्रियावयन हेतु निर्देश दिये गये है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जन सामान्य में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।


इस अभियान को सफल बनाये जाने हेतु कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिनांक 06 जुलाई को सायं बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री मिश्रा द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान को सफल बानाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। ग्राम स्तर पर संबंधित विभाग द्वारा जागरूक्ता सत्र का आयेजन करते हुए सरपंचों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकुपों पर झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया जायेगा। जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में झंडे के वितरण/बिक्री हेतु केन्द्रों को चिन्हीत करके जिले की समस्त सरकारी राशन की दुकानों को भी झंडा वितरण एवं बिक्री केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जायगा। झंडों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समुहों को सम्मिलित करते हुए ‘‘झंडा निर्माण समुहों‘‘ का गठन किया जायगा। जिले के समस्त सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसाय एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शौपिंग कॉम्पलेक्स प्लाजा, पुलिस चोकी/थाना इत्यादी को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स द्वारा स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का संदेश स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जायेगा। जिले के समस्त टोल प्लाजा, चेक प्वाइंटस इत्यादि पर बैनर लगाये जायेंगे। सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में ‘‘पेरेंट टीचर मीटींग‘‘ के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में सभी को जानकारी दी जायेगी। शिक्षण संस्थानों में प्राथना के समय सभी विद्यार्थियों को ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम के विषय में जागरूक करते हुए शपथ ग्रहण करायी जाये। इस संबंध में जिले के जनसम्पर्क अधिकारी को निर्देश दिए गये है कि योजना के सफल क्रियानवयन हेतु प्रेस नोट, आलेख, होर्डिंग, पोस्टर्स, वॉल पेंटिंग्स आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा। प्रशासन के सोशल मीडिया माध्यम यथा ट्यूटर, फेसबुक, स्ट्राग्राम एवं जिला प्रशासन की वेबसाइटों आदि पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक का प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। जन-जन जागरूकता हेतु समस्त विकास खण्डों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रेली का आयोजन किया जायेगा। ‘‘ध्वज निःशुल्क नहीं रहेगा, राष्ट्रीय भक्ति की भावना का संचार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में ध्वज क्रय करने हेतु सभी नागरिकों को प्रेरित किया जाए। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि नागरिकों को झण्डा फहराने की विधि तथा अन्य जानकारियों से स्पष्ट रूप से अवगत कराए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!