Connect with us

RATLAM

निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया कहने को तो अपने पद से रिटायर हो गए हैं किंतु नगर निगम रतलाम में आज भी उनके आदेश तामिल हो रहे हैं

Published

on

रतलाम। शहर के पूर्व निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया कहने को तो अपने पद से रिटायर हो गए हैं किंतु नगर निगम रतलाम में आज भी उनके आदेश तामिल हो रहे हैं। ऐसा लगता है शायद नगर निगम से अभी भी उनका मोह छूट नहीं पा रहा है। निगम के कई ऐसे कार्य हैं जिनमें अभी भी पूर्व निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के आदेशों की तामिली हो रही है।निगम के जल प्रदाय और माली विभाग के कई लोग अभी भी इनके यहां नौकरी कर रहे हैं और तनख्वाह नगर निगम से ले रहे हैं हाल ही में एक ड्राइवर को झारिया जी के यहाँ काम करते हुए देखा गया हे जिसका नाम  विक्रम है। इसके अलावा भी करीब 8 लोग ऐसे हैं जो खाना बनाने से लेकर सफाई तक का कार्य झरिया जी के बंगले पर कर रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से रमेश बाबू, बद्री, विष्णु, संतोष, शंकर आदि है।
1,इस विषय में निगम के वर्क शॉप प्रभारी श्री तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं ड्राइवरों की ड्यूटी नहीं लगाता हूं शेख जी लगाते हैं।
2, शेख जी को करीब 2 बार मोबाइल नं 7471144906 लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
3, प्रभारी निगमायुक्त अभिषेक गहलोत ने इस विषय में कहां की यह मेरी जानकारी में नहीं है। अभी हाल ही में 1 दिन पहले ही रिटायर हुए हैं थोड़ा सम्मान देना पड़ता है। बाद में उन्होंने कहा कि मैं दिखाता हूं।
            आखिर क्यों और किसके आदेश से उक्त लोग पूर्व निगम आयुक्त के निवास पर कार्य कर रहे हैं यह जानकारी आना शेष है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!