Connect with us

अलीराजपुर

संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया, तिरंगों की छंटनी कर ही विक्रय किये जा रहे है – नपा सीएमओ श्री अमरदास सेनानी

Published

on

आमजन को तिरंगा विक्रय कर ध्वज संहिता की जानकारी भी दी जा रही हैं
अलीराजपुर, 9 अगस्त 2022 – मुख्य नगर पालिका अधिकारी अलीराजपुर श्री अमरदास सेनानी ने बताया मिस प्रिन्ट तिरंगा वितरण संबंधित मामले को विधायक श्री मुकेष पटेल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री महेष पटेल द्वारा संज्ञान में लाने पर तत्काल संबंधित प्रभारी कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा प्राप्त होने वाले ध्वजों की छटनी करने के पष्चात उनका विक्रय किया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय में कल शाम को ही प्राप्त ध्वजों का लाॅट प्राप्त हुआ था जिनकी छंटनी का कार्य शेष था। विधायक श्री पटेल द्वारा वितरण हेतु मांगे गए ध्वजों की छटनी का कार्य नहीं हो पाया था, इस कारण उन्हें बगैर छटाई किया लाॅट का बंडल पहुंच गया। जैसे ही विधायक श्री पटेल द्वारा उक्त बात संज्ञान में लाई गई तत्काल संबंधित प्रभारी कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया। नगर पालिका कार्यालय अलीराजपुर को कल शाम को ही प्राप्त ध्वजों की छंटनी का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान श्री पटेल एवं अन्य के आने के दौरान छंटनी किये गए ध्वज के संबंध में विरोध किया गया। जिसके संबंध में श्री पटेल एवं अन्य गणमान्यजन को यथा स्थिति से अवगत कराया गया। सीएमओ श्री सेनानी ने बताया नगर पालिका द्वारा ध्वज छंटनी करके ही विक्रय किये जा रहे है। उन्होंने बताया नपा अमले द्वारा तिरंगा संहिता का वितरण करते हुए आमजन को तिरंगा फहराने के दिषा निर्देषों के बारे में भी बताया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!