Connect with us

RATLAM

राजनीति में इच्छा और महत्वाकांशा होती है, लेकिन मर्यादा सर्वोपरि : विधायक

Published

on

 

नवनिर्वाचित नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा का स्वागत

रतलाम । अध्यक्ष पद के लिए संगठन ने जो निर्णय लिया उस पर रतलाम में हमारे सभी पार्षद बंधुओं ने 100 प्रतिशत मोहर लगाई है। सबसे बड़ी बात यह थी कि किसी के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। राजनीति के क्षेत्र में हमारी इच्छा और महत्वाकांक्षा भी होती है लेकिन मर्यादा को भी रखना होता है। हमारी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा यह हो कि जनता के भरोसे पर खरा उतरे। यह विचार विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किए श्री कश्यप नवनिर्वाचित नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा के स्वागत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

वार्ड के कर्मचारियों पर नकेल कसना जरूरी

विधायक ने कहा कि एक साल बाद प्रदेश का चुनाव है। भाजपा ने इतने काम किए है कि आप उन्हे आमजन तक पहुंचाए। आपको सुबह 6 बजे से उठकर आमजन की चिंता करना है। छोटे-छोटे प्रलोभनों में न पडकर वार्ड में काम करने वाले कर्मचारी पर धीरे-धीरे नकेल कसे। पार्षदगण को कोई समस्या हो, तो महापौर जी को बताए, वे अधिकारी से चर्चा करेंगे।

रैली के रूप में पहुंचे विधायक कार्यालय
शहर विधायक नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए
चुनाव के बाद वे महापौर सहित सभी भाजपा पार्षदगण रैली के रूप में विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंचे। यहां से वे पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय गए। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर नवनिर्वाचित निगम अध्यक्ष का विधायक श्री काश्यप, महापौर एवं पर्यवेक्षक अनिल जैन कालूहेड़ा ने स्वागत किया। पार्षदगण को पर्यवेक्षक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी सम्बोधित किया। संचालन चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया।

पितृपुरुषों को किया माल्यार्पण
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पार्षदगण के साथ मनीषा मनोज शर्मा पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी के पितृपुरुषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

पूर्व मंत्री के घर किया मुंह मीठा

श्रीमती शर्मा बाद में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी पहुंची और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री कोठारी ने सबका मुंह मीठा करवाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निर्वाचन से पूर्व रूद्र पैलेस में हुई बैठक में मनीषा मनोज शर्मा को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा पर्यवेक्षक श्री कालूहेड़ा ने की।

यह थे मौजूद
समारोह में मौजूद पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी
इस दौरान विधायक चेतन्य काश्यप, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, आदित्य डागा, मंडल प्रभारी विनोद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!