Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – ग्राम फूलमाल की नन्हीं दिव्यांगी ने तिरंगा थामा , यह देख कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह नन्हीं बच्ची को दुलार करने से नहीं रोक पाए खुद को ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

महज 8 माह की उम्र और नन्हीं दिव्यांगी ने थाम लिया तिरंगा ।

अलीराजपुर – हाथों में तिरंगा थामते ही रोगटे खडे हो जाते है। तिरंगे की आन बान और शान और उसे हाथों में थामने का जज्बा ही हर भारतीय में रोमांच से भर देता है, लेकिन जब केवल 8 माह की नन्हीं बच्ची तिरंगा थाम ले और उसकी किलकारी पूरे वातावरण में खुानुमा वातावरण पैदा कर दे तो ऐसे पल सभी को खुाियों से सरोबार कर देते है। ऐसा ही कुछ आज ग्राम फूलमाल में तिरंगा रैली के दौरान हुआ। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह तिरंगा रैली के दौरान वितरण के दौरान एक घर पर पंहुचे तो यहां अपनी माता जी की गोद में नन्हीं दिव्यांाी थी। कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री सिंह ने जैसे ही तिरंगा दिया नन्हीं दिव्यांाी ने उसे थाम लिया और अपनी नन्हीं किलकारी से पूरे वातावरण को खुानुमा बना दिया। यह देख तिरंगा रैली में उपस्थित सभी ने राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को गुंजाएमान कर दिया। यह देख कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह मासूम नन्हीं दिव्यांाी को दुलार करने से अपने को रोक नही पाए और उन्होंने नन्हीं बालिका को दुलार किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!