Connect with us

RATLAM

नगर निगम परिसर में जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

Published

on

नगर निगम परिसर में जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

रतलाम /  मध्यांचल जैविक विकास समिति द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद को बेचने के लिए नगर पालिक निगम परिसर रतलाम में त्रिशक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा सब्जियां एवं फलोंदाले,व खाद्यान्न (अनाज) आदि गुणवत्ता युक्त तथा वाजिब दाम पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। रसायनमुक्त एवं शुद्ध ताजा उत्पाद का विक्रय केंद्र का शुभारंभ  करते हुए महापौर  श्री प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जैविक फल सब्जियां आदि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी जैविक खेती को प्रोत्साहन के लिए जीवामृत घन जीवामृतअग्नि अस्त्रनीमा अस्त्र तथा सतपरणी‌‌ अर्क आदि बनाने की विधि एवं उसके उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाकर अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जावे। आगामी समय में शहर के विभिन्न स्थानों पर जैविक उत्पाद के जगह-जगह आउटलेट खोला जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा निगम आयुक्त को यह भी निर्देशित किया गया कि उक्त जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर शहर की जनता को शुद्ध एवं जैविक उत्पाद की जानकारी के लिए ऑटो रिक्शा एवं अन्य जगह जगह होल्डिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जावे।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने उद्बोधन में जैविक खेती से मिट्टी, पानी भी शुद्ध होगा। जैविक उत्पाद की ब्रांडिंग प्रचार प्रचार में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहेगी तथा कृषकों को जैविक खेती के संबंध में अधिक से अधिक प्रशिक्षण देकर प्रेरित किया जाए। निगमायुक्त श्री अभिषेक गहलोतउपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा जैविक खेती से तैयार उत्पाद के महत्व एवं स्वागत भाषण देकर जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई। परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नरगेशडिप्टी डायरेक्टर उद्यानिकी श्री पप्पूसिंह कनेलश्री राजेंद्र सिंह राठौड़ आंबा उत्पादक कृषकश्री चंद्रभानु चौधरी धामनोदश्री भंवर सिंह कसारी,  वीरपाल सिंह किरार अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। अब निरंतर उक्त विक्रय केंद्र से ताजा सब्जी एवं फलों, दालों, अनाज आदि जैविक सामग्री आसानी से उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी तथा दाम भी वाजिब रहेगा। नागरिकों से अपील है कि जहरमुक्त सामग्री का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को निरोग बनाए रखें तथा रसायनमुक्त उत्पाद का सेवन करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ6 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ6 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ6 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

झाबुआ7 hours ago

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत बैठक संपन्न***** खुशियों की दास्ता नगर निगम के सफाई कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सौगात मिली सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित स्वास्थ्य को लेकर हुई परेशानी दूर****अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!