Connect with us

झाबुआ

आयुष मलेरिया नियंत्रण अभियान का ’प्रथम चरण’ 8 सितंबर से

Published

on

       धार, एक सितम्बर  2022/  आत्म निर्भर मध्यप्रदेश में रोगों की रोकथाम हेतु होम्योपैथिक औषधि का वितरण वर्ष 2016  से मलेरिया प्रभावित गांवों में किया जा रहा है। मलेरिया रोकथाम में मलेरिया ऑफ 200 कारगर सिद्ध हुई। जिसके उत्साह जनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर डॉ  पंकज जैन के मार्गदर्शन में इस बर्ष भी धार जिले में होम्योपैथिक औषधि का वितरण मलेरिया प्रभावित गांवों में किया किया जाएगा। इस हेतु आयुष मलेरिया अभियान हेतु जिला आयुष कार्यालय में आयुष चिकित्सको का एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार को आयोजित किया गया। 

       इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉं. रमेशचन्द्र मुवेल ने बताया कि जिले के मलेरिया प्रभावित गांवों के लगभग 45021 महिला-पुरुष, बच्चों को होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण  आयुष विभाग, स्वास्थ विभाग एवं महिला एवं बाल विकास के द्वारा संयुक्त रूप से जिले में दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण 8 सितंबर, 15 सितंबर एवं 22 सितंबर तथा द्वितीय चरण 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर को किया जाना है। इस हेतु आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत ’आयुष मलेरिया अभियान’ ’जिला नोडल अधिकारी डॉ. सचिन शाह एवं डॉ. नरेंद्र नागर’ को नियुक्त एवं प्रत्येक ब्लॉक के लिए ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं आयुष  सेक्टर डॉ, आयुष पैरामेडिकल स्टॉफ को भी मलेरिया अभियान का दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 किट निर्माण कार्य भी जिला स्तर पर होम्योपैथिक औषधालय मगजपुरा धार में डॉ नरेंद्र नागर होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, डॉ गायत्री मुवेल होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मलेरिया ऑफ 200 की कुल 6 खुराक का वितरण आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से होम्योपैथिक औषधि का वितरण घर-घर जाकर किया  जायेगा। जिला आयुष अधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे रोग मुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुष विभाग के इस अभियान में भाग लेकर अपने परिवार को सुरक्षित एवं सुखी करे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ16 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ16 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ16 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ16 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!