Connect with us

झाबुआ

भाजपा का फोक्स जिले की चारो नगर परिषद में चुनाव में कमल खिलाने के साथ मुख्य रूप से इस दौरान वृक्षारोपण महाभियान एवं मेगा ब्लड डोनेट कैंप आयोजन पर भी रहेगा क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर

Published

on

भाजपा एक अनुसांगिक पार्टी होकर ‘‘सेवा ही संकल्प’’ पार्टी का मुख्य मोटो -ः भाजपा जिला प्रभारी हरिनारायण यादव
चुनाव में पार्टी से टिकीट चाहे मिले या ना मिले, हमे आजीवन पार्टी के प्रति वफादारी से कार्य करते रहना है -ः भाजपा झाबुआ चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार
चुनाव प्रक्रिया के बीच ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस, पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि एवं राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की जयंती को तीन चरणों में वृहद रूप से मनाया जाना है -ः भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी

भाजपा की जिला स्तरीय वृहद महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
झाबुआ। भाजपा की जिला स्तरीय वृहद महत्वूपर्ण बैठक 10 सितंबर, शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे से स्थानीय काॅलेज मार्ग स्थित शिव वाटिका पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी तथा प्रदेश की पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व पेटलावद विधायिका सुश्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहंी। विशेष अतिथि के तौर पर रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे एवं  मनोहर सेठिया भी मंचासीन रहे। वृहद बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने की। इसके अलावा मंच पर झाबुआ नगर परिषद् हेतु बनाए गए चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार एवं भाजपा के पूर्व धार जिलाध्ध्यक्ष कमलेश धारीवाल की भी विशेष सहभागिता रहीं।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उप़ाध्याय एवं श्यामा्रपसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर उन्हें नमन किया। बाद सभी अतिथियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भाजपा के वरिष्ठजनों में रमेश शर्मा, प्रवीण सुराना, विजय नायर, श्यामा ताहेड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष ईरशाद कुरैषी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंती बारिया, सत्येन्द्र यादव एवं राजेन्द्र उपाध्याय, भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, ज्योति जोषी, विश्वनाथ सोनी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओएल जैन, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पं. गणेषप्रसाद उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीसिंह चैहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक ने देते हुए बताया कि ी यह वृहद जिला स्तरीय बैठक आगामी दिनों में देश के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस मनाने, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि मनाए जाने एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनाने को लेकर रखी गई है। इसके साथ ही वर्तमान में जो जिले के चार नगर परिषद्ों झाबुआ, रानापुर, थांदला एवं पेटलावद में चुनाव प्रक्रिया चल रहीं है, उसमें चारो परिषद्ों से भाजपा को प्रचंड बहुमतों से जीत दिलाने हेतु आयोजित है। तत्पष्चात् मप्र सरकार और प्रदेश भाजपा की ओर से जिले में पिछले दिनों संपन्न हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर भेजे गए धन्यवाद एवं राजनीतिक प्रस्तावना का वाचन भाजपा जिला महामंत्रीद्वय कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी एवं गौरव खंडेलवाल ने किया। जिसका उपस्थित पूरे सदन ने दोनो हाथ खड़े कर समर्थन जताया।
सभी को एकजुटता के साथ मिलकर करना है कार्य
इस दौरान अपने उद्बोधन में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि भाजपा हमेशा केडरबेस पार्टी रही है। हमारा फोक्स टिकीट पाने को लेकर तो होना चाहिए, साथ ही यदि टिकीट नहीं भी मिलती है, तो जिस उम्मीद्वार को पार्टी से टिकीट दिया जाता है, उसका पूर्ण समर्थन और सहयोग करना भी हमारा दायित्व है। पिछले चुनाव में हम कहीं ना कहीं गुटबाटी के कारण कई नगर परिषद्ों के चुनाव हार गए, लेकिन इस बार हमे जिले के चारो नगर परिषद्ों में कमल का फूल खिलाना है। पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायिका सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हम केवल टिकीट पाने के लिए भाजपा से ना जुड़े, हम पार्टी के सेवा कार्यों और उनकी अनुषासंंिगकता से भी प्रभावित होकर पार्टी से जुड़कर आजीवन उसके सदस्य रहकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पणता का पूर्ण परिचय दे। भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होकर पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी जान है और पहचान है।
जिले में तीन चरणों में चलेगा अभियान
भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने बताया कि हमे इन दिनों जिले की चार नगर परिषद्ों झाबुआ, रानापुर, थांदला एवं पेटलावद में भी चुनाव प्रक्रिया पर तो फोक्स करना ही है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगतप्रकाश नड््डा एवं मप्र अध्यक्ष माननीय विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान एवं मार्गदर्शन तथा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए 11 सितंबर से भारत, मप्र सहित जिले में भी आरंभ हो रहे तीन चरणों में होने वाले महाभियान पर भी पूरा फोक्स करना है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 11 से 17 सितंबर तक प्रथम चरण, 18 से 25 सितंबर तक भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि पर द्वितीय चरण एवं 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर चलाए जाने वाले तीसरे चरण को सफल और ऐतिहासिक बनाने में पूरजोर तरीकेें से जुटना है।
महा-वृक्षारोपण अभियान एवं वृहद बल्ड डोनेट कैंप होंगे
क्षेत्रीय सासंद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा एवं मप्र अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा इन तीन चरणों में संपूर्ण देश और मप्र के साथ झाबुआ जिले में भी भाजयुमो को महा-वृक्षारोपण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें ‘हरा-भरा मप्र’’ महाभियान के तहत झाबुआ जिले में भी तीन विधानसभा झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद में युवा मोर्चा करीब डेढ़ लाख पौधो का रोपण करेंगा। इसके साथ ही मुख्य रूप से मेघा ब्लड डोनेट कैंप कर भी जिले के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को इसमें सहभागिता कर अधिकाधिक रक्तदान करना है।
दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ करे निर्वहन
धार से पधारे भाजपा की ओर से बनाए गए झाबुआ नगरपालिका परिषद् के चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार ने अपने अत्यंत ही प्रेरणादायी व्यक्तत्व में कहा कि पार्टी से जिस भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से जो भी जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगनता के साथ निर्वहन करे। भाजपा अनुसांगिक पार्टी होकर पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता ही उसकी जान है। जल्द ही जिले की चारों नगर परिषद्ो से वार्डवाईस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने वाली है। सूची में जिस वार्ड से जिस भी प्रत्याषी का टिकीट तय होगा, हमे उसका बिल्कुल भी विरोध नहंी करते हुए अनुषासन का परिचय देते हुए उस प्रत्याषी के पक्ष में प्रचार-प्रसार और जीताने के लिए पूरी तरह जुट जाना है। श्री पंवार ने कहा कि आप पार्टी को सर्वोपरि माने, ना कि चुनाव टिकीट को।
‘‘सेवा ही संकल्प’’ पार्टी का मुख्य मोटो
भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज पूरे विश्व में डंका बोलता है। जिसके मप्र के मुख्यमंत्री एक किसान के बेटे है। हाॅ यह सहीं बात है कि कई बार चुनाव के दौरान मेहनती और लगनशील कार्यकर्ताओं को टिकीट नहीं मिल पाने से उनमें नाराजगी होने के साथ कई बार विरोध की प्रवृत्ति भी आ जाती है, लेकिन आखिर हम चुनाव टिकीट को लेकर अपना लक्ष्य बनाकर क्यो चले, हमे पार्टी की समर्पणता और वफादारी को अपना लक्ष्य बनाते हुए

आजीवन पार्टी से जुड़कर पार्टी में रहकर ही कई नए किर्तीमान स्थापित करना है। भाजपा का मुख्य मोटो ‘‘सेवा ही संकल्प’’ है, जिस पर सभी को मिलकर कार्य करना है। हमे पार्टी के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है। ‘‘मां तेरा वैभव अमर रहे …’’ हमारी यह कामना होना चाहिए।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
वृहद जिला बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोंलकी ने किया एवं अंत में आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानू भूरिया ने माना। इस अवसर पर जिला भाजपा, भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अजजा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, अल्पंसख्यक मोर्चा के साथ भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व जिला तथा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान जिले के चारो परिषद्ों से भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक डम्मीद्वारों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रहीं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 mins ago

कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 50 हजार की और एक आवेदक को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई

झाबुआ6 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ20 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ20 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ20 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!