Connect with us

RATLAM

श्राद्ध पक्ष में घर का पता ढूंढने की कोशिश के दौरान दो अज्ञात लावारिस की मृत्यु, दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया

Published

on

“रतलाम,। रोगी कल्याण समिति सदस्य समाजसेवी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्राद्ध पक्ष समाप्ति के 1 दिन पूर्व दो अज्ञात महिला एवं पुरुष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पहला केस आइसोलेशन वार्ड में निराश्रित महिला उम्र 65 वर्ष को इलाज के लिए हुसैन टेकरी, जावरा से सरकारी अस्पताल जावरा तत्पश्चात उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रतलाम के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। समाजसेवियों द्वारा परिवार जन को ढूंढने की कोशिश की जा रही थी जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

दूसरा केस जिसमें अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 50 वर्ष जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में गंभीर बीमार हालत मैं भर्ती था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा ने समाजसेवी गोविंद काकानी से निवेदन किया।

दोनों अज्ञात लावारिस का अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी पर विधि विधान से स्वर्गीय श्री सुभाष पिता दिनकर फाठक की स्मृति में श्रीमती मनीषा फाटक (नाथ) द्वारा प्रदत्त राशि से किया गया।

समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, जिला रोगी कल्याण समिति, जिला पुलिस प्रशासन व काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गोविंद काकानी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।(इ खबर टुडे से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!