Connect with us

RATLAM

5 इंजन की सरकार फेल हो गई,शहर की स्थिति मटीयामेल हो गई : मयंक जाट

Published

on

सुभाष नगर के अधूरे पड़े ओवरब्रिज को लेकर शहर कांग्रेस ने दिया धरना एवं ज्ञापन

शहर के मध्य स्थित सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य विगत 18 महीनों से बंद पड़ा है जनता काफी त्रस्त हो रही है कार्य के बंद होने से लगभग 18 कॉलोनी के 20 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं,साथ ही आर्थिक मार झेल रहे हैं।इन सब बातों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु सुभाष नगर चौराहे पर धरना दिया एवं प्रदर्शन किया।

संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई ने कहा
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतलाम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जनता की नितांत आवश्यकता की चीजों के लिए भी प्रशासन एवं विधायक सांसद ध्यान नहीं दे रहे हैं।कांग्रेस ने हमेशा जनता हित में कार्य किया हैं,कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की हैं।जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने शहर विधायक और भाजपा की नगर सरकार को आड़े हाथों लिया।

मयंक जाट ने कहा कि क्यों शहर विधायक को चुनाव के समय ही रतलाम शहर की जनता की समस्या दिखाई देती हैं,और विकास की भ्रामक बातें फैलाई जाती है,चुनाव के 1 साल पहले ही विधायक को शहर के विकास की सुध पड़ती हैं,बाकी 4 साल वे अपना बहुमान करवाने में व्यस्त रहते हैं।जाट ने कहा भाजपा की 5 इंजन की सरकार फेल हो गई,और रतलाम की स्थिति मटियामेल हो गई।यदि जल्द ही रतलाम शहर में जन समस्याओं का निवारण नहीं होगा तो भविष्य में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

इन्होंने किया संबोधित
धरना कार्यक्रम को क्षेत्रीय पार्षद फखरुद्दीन मंसूरी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,पूर्व महापौर श्री पारस सकलेचा, श्रीमती यास्मीन शेरानी,ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या,शांतिलाल मालवीय,महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर,नासिर कुरेशी,शैलेंद्र सिंह अठाना,मनीषा व्यास,रामचंद्र डोई,श्यामा काकी,विजय उपाध्याय ने संबोधित किया।

यह थे मौजूद
इस अवसर पर मंसूर अली पटौदी,सुनील पारेख,रामचंद्र धाकड़,फैयाज मंसूरी,नीलेश शर्मा,पार्षद वहीद शेरानी, कविता महावर,सलीम बागवान, नीलोफर खान,मीनाक्षी सेन,पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश पुरोहित,राजेश जैन भुजिया वाला,चंद्रप्रकाश मेहता,नजमा इक्का बैलूत, राजकुमार जैन,जीवन पांचाल, अनिल नांदेचा,युसूफ शाह,मीना जाट,आरिफा कछवाया,वीरपाल सिंह,प्रदीप राठौर,मदन दवे, मुकेश कोठारी,अंकित सिसोदिया,सोनू व्यास,इकरार चौधरी,रजिया मंसूरी,अन्नू नेकाडी,हिना शेख,ताज मंसूरी, तबस्सुम खान,हरविंदर सिंह नांद्रा,रमेश पोरवाल,सलीम ट्रेलर,बच्चा खान,इक्का बैलूत, राधा प्रजापति, मांगीलाल जैन, अभिजीत सुराणा बड़ी संख्या में पार्षदगण,पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
संचालन तथा आभार
कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास एवं जोयब आरिफ ने किया तथा आभार राकेश झालानी ने माना।

कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार कुलभूषण को सौंपा गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!