Connect with us

RATLAM

दो दिवसीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मलेन उदघाटन का सजीव प्रसारण

Published

on

 

रतलाम 17अक्टूबर 2022/कृषि विज्ञान केन्द्र जावरा द्वारा 17 अक्टूबरको प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलनपूसानई दिल्ली से सजीव प्रसारण कृषको को प्रशासनिक भवन में प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेयविशिष्ट अतिथि श्री के.के. सिंहअध्यक्ष – शिक्षा समितिकालूखेड़ा एवं श्री महेश सोनी थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा केवीके के संस्थापक स्व. श्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। तत्पश्चात सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम को आरंभ किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने केवीके की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

डॉ. पाण्डेय द्वारा नई कृषि नीतियां एवं विभिन्न योजनाओ के बारें में किसानो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा किसानों को फसल विविधकरणएकीकृति कृषि प्रणाली और प्राकृतिक खेती करने के साथ ही कृषि वैज्ञानिको द्वारा उन्नत तकनीको की जानकारी लेकर उन्नत खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ही किसानो की समस्याओं के बारें में रूबरू चर्चा की एवं समाधान हेतु आश्वस्त किया। पी.एम. किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण कृषको को दिखाया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वी किश्त जारी की गई।साथ ही 600 प्रधामंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के नोडल डॉ. सशील कुमार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. डी.आर. पचौरीप्रक्षेत्र प्रबंधक ने किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. बरखा शर्माडॉ. सी.आर. कांटवाडॉ. रोहताष सिंह भदौरियाडॉ. जी.पी. तिवारीडॉ. शिश राम जाखड़श्री मनोज कुमार रजकश्री अनिल उपाध्याय एवं घनश्याय गायरी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के दौरान कृषको का पंजीयन श्री जितेन्द्र भण्डारी एवं श्री आदित्य प्रताप राठौड़ द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में 133 कृषक कृषको ने भाग लिया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!