Connect with us

झाबुआ

शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सुजालपुर में हुआ आयोजन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेष थापा की पुत्री लिवांषी थापा ने जीता सिल्वर मेडल

Published

on


चित्रांक्षी बैरागी ने भी हासिल किया गोल्ड मेडल

दौलत गोलानी
झाबुआ। मप्र के सुजालपुर में शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें झाबुआ निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेष थापा की पुत्री लिवांषी थापा उम्र 13 वर्ष ने शानदार प्रदर्षन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा शहर में ही रहने वाली एक अन्य बालिका चित्रांक्षी बैरागी ने भी तीरंदाजी में अपने दम-खम का प्रदर्षन करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कया है।
ज्ञातव्य रहे कि दोनो बालिकाएं झाबुआ की बेटी होकर लक्ष्य एकेडमी में अध्यनरत है। लिवांषी कक्षा 8वीं की छात्रा है। वहीं चित्रांक्षी बैरागी, उदयगढ़ में एकाउटेंट के पद पर पदस्थ श्री बैरागी की लड़की है। दोनो बालिकाओं ने अपना शानदार प्रदर्षन के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बालिकाओं को सुजालपुर में अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर सभी स्नेहीजनों, सहयोगियों एवं परिवारजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!