Connect with us

RATLAM

नववर्ष के मकर संक्रांति पर्व पर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन

Published

on

तैयारियों लिए गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने स्थानीय सनसिटी कॉलोनी के बगीचे में की चर्चा

 कार्यक्रम सफल बनाने, शहर तथा जिले में प्रचार प्रसार के लिए लिया संकल्प

रतलाम,  आगामी जनवरी माह में मकर संक्रांति पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रतलाम शहर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह यज्ञीय कार्यक्रम 12 से 15 जनवरी 2023 की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे विद्वजनों की टोली द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा।

गायत्री परिवार के विवेक चौधरी ने हरमुद्दा को बताया कि आयोजन की पूर्व तैयारियों लिए गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने स्थानीय सनसिटी कॉलोनी के बगीचे में चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।

चर्चा से पहले हुआ 24 से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन

चर्चा के पूर्व गायत्री परिवार ट्रस्ट रतलाम के नेतृत्व में सनसिटी कॉलोनी के 24 से ज्यादा घरों में एक साथ एक समय गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। यजमान परिवार के सदस्यों को विभिन्न संस्कारों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं व्यसनमुक्ति अभियान में योगदान देने के लिए संकल्प दिलवाए गए।

यह रहेगा कार्यक्रम का स्वरूप

चर्चा में कार्यक्रम के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परामर्श किया गया तथा यह तय किया गया कि 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन स्थल काशी विश्वनाथ मंदिर के पास, राजीव गांधी सिविक सेंटर प्राँगण, रतलाम रहेगा।

⚫ 12 जनवरी कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे कालिका मंदिर प्रांगण से विराट कलश यात्रा के रूप में होगा। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सांय 5 बजे युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

⚫ 13 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे से देवपूजन के माध्यम से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का प्रारम्भ होगा। दोपहर 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का तथा सांय 5 बजे नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

⚫14 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं दोपहर 3 बजे प्रज्ञा पुराण कथा तथा सांय 5 बजे विराट दीप महायज्ञ के साथ सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

⚫ चार दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 15 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं आहवाहित देवताओं के विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रतिदिन प्रातः यज्ञ के समय विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न करवाए जाएंगे।

चर्चा में थे यहां मौजूद

चर्चा में गायत्री परिवार रतलाम के अर्जुनसिंह चौहान, एमएम साहू, एसएस ठाकुर, प्रभु राठौर, लालाशंकर पाटीदार, श्रवण भावसार, विजय सिंह चौहान, दामोदर शर्मा, दलवीर चौधरी, अनिल सैनी, नरेंद्र पाठक आदि तथा  गायत्री परिवार महिला मंडल की संगीता राठौर, कुसुम चौहान, डॉली साहू, गोपी बहन, अलखनंदा भावसार, शक्तिबाला देवड़ा सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यक्रम सफल बनाने एवं शहर तथा जिले में प्रचार प्रसार के लिए संकल्प लिया।

गायत्री परिवार रतलाम ने किया आह्वान

मनुष्य में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लक्ष्य एवं सदुद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा ने समस्त गायत्री परिजनो की ओर से धर्मप्रेमी जनता से आह्वान किया है।

(हरमुद्दा से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर26 mins ago

अलीराजपुर – इंदौर लोकायुक्त टीम की कार्यवाही , एकलव्य स्कुल के प्राचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा ।

झाबुआ1 hour ago

जेल के पीछे महाकाली माता मंदिर के आसपास गंदगी से रहवासी व भक्तगण परेशान……… सीएमओ को दिया शिकायती आवेदन

झाबुआ2 hours ago

अखिल हिंदी साहित्य सभा (अहिसास)द्वारा यशवंत भंडारी ’’ यश ’’को दिया प्रतिष्ठित ’’जयशंकर प्रसाद ’’ राष्ट्रीय सम्मान । विभिन्न संस्थाओं एवं साहित्यकारो ने दी बधाई ।

झाबुआ2 hours ago

अपराध कम करने में महिलाओं की भागीदारी से क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे‌:- पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया कार्य स्थल का निरिक्षण , शहर की सुरक्षा करेगी तीसरी आँख , 143 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!