Connect with us

RATLAM

सैलाना बस स्टैंड मंडी: फिर लोटे जाम के दिन

Published

on

रतलाम। शहर के मध्य संचालित हो रही सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में लहसुन-प्याज और सब्जी मंडी में मटर की आवक बढ़ते ही फिर से मंडी के सामने प्रमुख मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया है। मंडी के कारण फिर से सड़क पर घंटों जाम लगना शुरू हो गया। अब जैसे-जैसे मंडी में आवक बढ़ेगी हर दिन तीन से चार घंटे मंडी गेट के बाहर सड़क पर शहरवासियों के वाहन रेंगते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत बुधवार शाम से हो गई।

खाली-भरे वाहन खड़े रहते

हाल यह है कि सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी में नीलामी के बाद प्याज भी यहीं पहुंचाए जाते हैं। लहसुन की नीलामी भी यहीं होकर ट्राले भरे जाते हैं। खाली और भरे वाहनों के आवागमन के दौरान लहसुन-प्याज के खाली और भरे वाहन फंस गए। बताया जाता है कि व्यापारी यहां से किसानों को उपज के पेमेंट भी दोपहर तीन बजे बाद करते हैं।
डेढ़ घंटे लगा जाम
मंडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब तक उनकी राशि का भुगतान नहीं होता तब तक वे किसान खाली वाहन लेकर मंडी में ही खड़े रहते हैं। दोपहर 4 से शाम 5.30 बजे तक जाम लगता रहा। बुधवार की दोपहर बाद से मटर की आवक शुरू हुई जो 4 से 5 हजार कट्टे तक पहुंंच गई। अच्छा माल 50-55 रुपए किलो थोक के भाव रहें।
किसानों को होता समय और डीजल बर्बाद
किसानों का कहना है कि व्यापारी हमारी उपज महू-नीमच रोड स्थित अनाज मंडी में खरीदते है, लेकिन हर दिन वहां से नीलामी के बाद ट्राली को सैलाना बस स्टैंड स्थित लहसुन-प्याज मंडी भेजा जाता है। इससे हमारा समय डीजल बर्बाद कभी कभी शहर में आने से हादसे भी हो जाते हैं।
व्यवस्था सुधारी जाएगी
सैलाना बस स्टैंड मंडी पर जाम लगता है। प्याज की नीलामी के बाद वाहन सैलाना बस स्टैंड मंडी पहुंचाए जा रहे हैं, व्यवस्था सुधारी जाएगी।
एमएस मुनिया, सचिव, कृषि उपज मंडी रतलाम
( साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!