Connect with us

RATLAM

उज्जैन में प्रशिक्षण के लिए गए रतलाम के एएसआई की अटैक से मौत

Published

on

डीआरपी लाइन में थे पदस्थ मृतक आत्माराम व्यास, सुबह आया अटैक और हो गई मौत

रतलाम.~~ डीआरपी लाइन रतलाम में पदस्थ एएसआई 61 साल के आत्मराम पिता नाथूराम व्यास की उज्जैन में इंडक्शन कोर्स प्रशिक्षण में भाग लेने के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक रूप से उन्हें अटैक आने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने भी इनकी मौत की पुष्टि की है। उज्जैन के पंवासा थाना पुलिस ने एएसआई के शव का पीएम कराया। उनके निवास से शाम को अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित तमाम पुलिस अधिकारी शामिल हुए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 61 साल के आत्माराम पिता नाथूराम व्यास डीआरपी लाइन रतलाम एएसआई के पद पर पदस्थ थे। वे 16 नवंबर को डीआरपी लाइन से 6 लोगों के साथ इंडक्शन कोर्स करने पीटीएस उज्जैन गए थे। आत्माराम रोजाना की तरह सुबह 5.30 बजे नींद से जागे। शेविंग और नहाने के बाद चाय पी। इसी दौरान आत्माराम व्यास की तबीयत बिगड़ी और वे अचेत हो कर गिर पड़े। उन्हें एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय उज्जैन ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद डॉक्टर ने आत्माराम व्यास को मृत घोषित कर दिया।
ग्लोबस सिटी में रहते थे परिवार के साथ
मृतक आत्मराम ग्लोबस सिटी में परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा इंदौर में बैंक में मैनेजर है। उज्जैन में सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को दोपहर बाद रतलाम लाया गया। उनके निवास से शाम को अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित तमाम पुलिस अधिकारी शामिल हुए। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी कुछ समय बाकी था। इसके पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!