Connect with us

RATLAM

म. प्र. अजाक्स 26 नवंबर को मनाएगा संविधान दिवस

Published

on

अभिभाषक, पार्षद, खिलाड़ी, कोच, सामाजिक कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

रतलाम, । छतरी पुल स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास म. प्र. अजाक्स जिला शाखा रतलाम द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अभिभाषक, पार्षद, खिलाड़ी, कोच, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष लश्करी

यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी ने हरमुद्दा को बताया कि भारतीय संविधान को आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब अंबेडकर जी ने संसद में पेश किया था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए पूरे भारत राष्ट्र को समर्पित संविधान दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष कीहोरी, महासचिव ध्रुव लाल निनामा, डॉ. भरत निनामा, पीडी मईडा, बद्रीलाल परिहार, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह भिड़े, रमेश कटारिया, राकेश बोरिया, रतन लाल चौहान, आरसी मईडा, फूल सिंह भगोरा, संरक्षक मान सिंह डामोर, लाखन सिंह टैगोर, आरसी कीहोरी, केआर मेडा, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. शिरीष मेहरा, संजय भगोरा, दिलीप यादव, कैलाश यादव, आदि ने किया है।(हरमुद्दा से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!