Connect with us

RATLAM

ससुराल से लापता नवविवाहिता का शव उसके ही खेत में मिला

Published

on

रतलाम~~पिपलौदा पुलिस थाने के जांबुडाबरा गांव की महिला का शव सुबह साढ़े सात बजे मिला, पास में मिली जहर की शीशी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रतलाम. पिपलौदा थाने के गांव जांबुड़ा से 21 नवंबर की रात के समय घर से उठकर कहीं गायब हुई नवविवाहित महिला का शव तीन दिन बाद उसके ही खेत पर गुरुवार की सुबह मिला। शव मिलने से गांव में हडक़ंप मच गया। शव के पास ही जहर की शीशी भी पाई गई। महिला का पोस्टमार्टम करके ससुराल और मायके वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच जावरा एसडीओपी करेंगे।पिपलौदा थाने के एएसआई केएल दायमा ने बताया जांबू डाबरा गांव की 20 वर्षीय महिला रेखा पति तोलाराम निनामा 21 नवंबर की रात को अपने घर से उठकर कहीं चली गई थी। अगले दिन सुबह उसके पति तोलाराम ने थाने पर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। महिला की तलाश की जा रही थी कि गुरुवार की सुबह खेत पर गए महिला के ससुर शंकरलाल पिता मोतीलाल निनामा ने उसका शव खेत में ही पड़ा हुआ देखा। परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा बनाया। शव के पास ही जहर की शीशी भी मिली जो बरामद कर ली गई है। महिला के शरीर पर किसी तरह की चोंट के कोई निशान नहीं थे।

एक दिन पहले ही आई थी मायके से
पुलिस के अनुसार महिला रेखा गायब होने के एक दिन पहले ही मायके से जांबू डाबरा आई थी। उसका मायका सरवन थाने के बावड़ी खेड़ा में है। करीब साल भर पहले ही उसकी शादी तोलाराम से हुई थी। इस समय वह गर्भवती थी। उसके अचानक गायब होने और शव मिलने का मामला गंभीर हो गया है।
परिजनों ने लगाया आरोप
महिला रेखा के परिजन भी सूचना पर गांव पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में शव जावरा ले जाकर पोस्टमार्टम कराया तो परिजनों ने वहां पर भी ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्ष पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार जांबू डाबरा में ही करने को तैयार हो गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!