Connect with us

RATLAM

वह थी गर्भवती : तलाश में लापता नवविवाहिता की मिली लाश, 1 दिन पहले ही मायके से आई थी ससुराल

Published

on

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप~ 3 दिन से महिला की लापता~खेत पर मिली लाश और उसके पास जहर की शीशी

रतलाम/ पिपलोदा। मायके से ससुराल नवविवाहिता 1 दिन बाद घर से लापता हो गई 3 दिन बाद उसकी खेत पर लाश मिली लाश के पास जेल की शीशी भी बरामद हुई। महिला गर्भवती थी और 1 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सत्यता स्पष्ट होगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांबूडाबरा गांव की 20 वर्षीय महिला रेखा पति तोलाराम निनामा 21 नवंबर की रात को अपने घर से उठकर कहीं चली गई थी। अगले दिन सुबह उसके पति तोलाराम ने थाने पर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। महिला की तलाश की जा रही थी। सुबह खेत पर गए महिला के ससुर शंकरलाल पिता मोतीलाल निनामा ने उसका शव खेत में ही पड़ा हुआ देखा। परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा बनाया। शव के पास ही जहर की शीशी भी मिली जो बरामद कर ली गई है। महिला के शरीर पर किसी तरह की चोंट के कोई निशान नहीं थे।

एक दिन पहले ही मायके से आई थी ससुराल

पुलिस के अनुसार महिला रेखा गायब होने के एक दिन पहले ही मायके से जांबू डाबरा आई थी। उसका मायका सरवन थाने के बावड़ीखेड़ा में है। करीब साल भर पहले ही उसकी शादी तोलाराम से हुई थी। इस समय वह गर्भवती बताई जा रही हैं। मृतका के मायके वालो ने उसके ससुराल वालो पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से होगी जांच

एसडीओपी ने बताया की मृतिका की मौत के मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। पोस्ट मार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जाँच की जाएगी और यदि किसी के विरूद्ध प्रमाण मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।(हरमुद्दा से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!