Connect with us

RATLAM

खेत के पास मिला महिला का शव:एक दिन पहले ही ससुराल आई थी महिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published

on

पिपलौदा थाने के गांव जांबुड़ा से 21 नवंबर की रात के समय घर से गायब हुई नवविवाहिता महिला का शव तीन दिन बाद उसके ही खेत पर मिला। शुक्रवार को एसडीओपी रविंद्र बिलवाल ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी हैं। शव के पास ही जहर की शीशी भी पाई गई।

महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पिपलौदा थाने के एएसआई केएल दायमा ने बताया जांबूडाबरा गांव की 20 वर्षीय महिला रेखा पति तोलाराम निनामा 21 नवंबर की रात को अपने घर से उठकर कहीं चली गई थी। अगले दिन सुबह उसके पति तोलाराम ने थाने पर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। महिला की तलाश की जा रही थी सुबह खेत पर गए महिला के ससुर शंकरलाल पिता मोतीलाल निनामा ने उसका शव खेत में ही पड़ा हुआ देखा। परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा बनाया। शव के पास ही जहर की शीशी भी मिली जो बरामद कर ली गई है। महिला के शरीर पर किसी तरह की चोंट के कोई निशान नहीं थे।

पुलिस के अनुसार महिला रेखा गायब होने के एक दिन पहले ही मायके से जांबू डाबरा आई थी। उसका मायका सरवन थाने के बावड़ीखेड़ा में है। करीब साल भर पहले ही उसकी शादी तोलाराम से हुई थी। इस समय वह गर्भवती बताई जा रही हैं। एसडीओपी बिलवाल ने बताया पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच प्रारंभ कर रहे हैं। सभी से पूछताछ की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!