Connect with us

RATLAM

रतलाम क्राइम : आपसी रंजिश में दो युवको ने किया गोलीकांड, हमले के बाद आरोपी हुए फरार

Published

on

रतलाम ,। आपसी रंजिश के चलते रतलाम जिले के जावरा स्थित ऊंटखाना क्षेत्र में गोली चलने से क्षैत्र में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावरा के असलम कुरैशी पर आपसी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने गोली चला दी। असलम के पैर में गोली लगने से उसे शासकीय अस्पताल जावरा में भर्ती करवाया गया। पीडि़त पक्ष ने बताया की आरोपी शेरू कुरैशी उर्फ लुल्ला ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया है। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जावरा शहर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेर उर्फ लुल्ला सहित उसके साथी पर जानलेवा हमला करने और आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।,(इ खबर टुडे)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!