Connect with us

झाबुआ

शहीद चन्द्र शेखर आजाद महाविद्यालय एन.सी.सी. दिवस
कार्यक्रम आयोजित।

Published

on


स्थानीय शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एन.सी.सी इकाई द्वारा एन.सी.सी दिवस समारोह का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एन.सी.सी कमान अधिकारी 21 म. प्र. बटालियन एन.सी.सी रतलाम के निर्देश अनुसार संपन्न हुआ संस्था प्रमुख जे.सी. सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कैप्टन डॉ गोपाल भूरिया के संचालन में हुआ।
सर्वप्रथम महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया। महाविद्यालय में झंडा वंदन कार्यक्रम के बाद नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई। एन.सी.सी के 10 कैडेट ने रक्तदान किया। 10 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। एन.सी.सी दिवस पर कैडेट्स ने बड़ी उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर अथर्व बारिया, अंडर ऑफिसर जसवंत ढाकिया,अंडर ऑफिसर वर्षा वास्केल, अंडर ऑफिसर आयुषी परमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में 90 कैडेट्स शामिल हुए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!