Connect with us

झाबुआ

भारत जोड़ो यात्राः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने खून से बनी राहुल का पेंटिंग के साथ यात्रा में हुए शामिल, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने किया ट्वीट

Published

on


भोपाल/विदिशा (जन समाचार डेस्क से वत्सल आचार्य की खबर) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्यप्रदेश में जारी है। राहुल की यात्रा में अलग अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में यात्रा के नौवें दिन आज एमपी के विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे हैं। विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से राहुल का पेंटिंग बनाने का दावा किया है। एमपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
अरुण यादव ने ट्विवटर पर लिखा है कि- विदिशा जिले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे है। यात्रा में शामिल लोगों में खून से बनी पेंटिंग चर्चा का विषय है। लोग राहुल के प्रति उनके विशेष लगाव का चर्चा कर रहे हैं। बताया जाता है कि पेंटिग के साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुछ दूरी चले भी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!