Connect with us

RATLAM

हड़ताल पर बैठे मिड डे मील बनाने वाले कर्मचारी, नारेबाजी कर मानदेय बढ़ाने की करी मांग

Published

on

ALOT ~~सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइए हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने वेतन बढ़ाने की मांग की है।आलोट में सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिड डे मील बनाने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर गई महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और रसोइयों का कहना है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए।

यह महिलाएं और रसोइए एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठकर अपना मानदेय बढ़ाए जाने की मांग करते हुए दिखाई दिए। हैरानी की बात तो यह है कि स्कूलों और आंगनबाड़ी में मिड डे मील बनाने वाले इन कर्मचारियों को 2 हजार रुपए प्रति महीने के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक काम करने वाली इन महिलाओं का कहना है कि हमें कम से कम 10 हजार रुपए महीना दिया जाना चाहिए।

हड़ताल पर बैठे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और रसोइयों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि हम 12 सालों से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्कूलों और आंगनबाड़ी में मध्याह्न भोजन बना रहे हैं लेकिन फिर भी हमें उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

नहीं बंटा मध्याह्न भोजन

स्वयं सहायता समूह की भोजन बनाने वाली महिलाओं के हड़ताल पर चले जाने के चलते आलोट के शासकीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बांटा गया। कर्मचारियों ने स्कूल के प्राचार्य को पहले से ही इस बारे में जानकारी दे दी थी कि वह मानदेय बढ़ाने के लिए हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस मामले को लेकर जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि वेतन वृद्धि का मामला शासन स्तर का है और हम इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते हैं। कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं तो ग्राम पंचायत से सलाह कर कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 mins ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन ने झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा ज्ञापन । पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है- अरविन्द व्यास

अलीराजपुर1 hour ago

अलीराजपुर – हजरी बाई खरत होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा का कब्जा बरकरार ।

अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – उमराली एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रो का प्राचार्य के प्रति आक्रोश , कलेक्टर से मिलने पैदल निकले ।

झाबुआ16 hours ago

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

झाबुआ17 hours ago

नगर सुरक्षा समिति महिला इकाई का गठन  करने के उद्देश्य से पैलेस गार्डन झाबुआ में मातृशक्ति से संवाद किया।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!