Connect with us

RATLAM

आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ ने राज्य मंत्री से अपनी मांगो को लेकर की चर्चा

Published

on

रतलाम, । मध्य प्रदेश शासकीय आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ ने अपनी न्यायोचित मांगो के समर्थन मे माननीय रमेशचन्द्र शर्मा कर्मचारी कल्याण अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) को स्थानीय विश्रामग्रह मे भेंट कर आयुष विभाग के कर्मचारियों कि मांगो के संबंध मे चर्चा कि गई. जिसमे मांगे नियमानुसार हे।

1.आयुर्वेद रत्न / वेदविशारद योग्यताधारी आयुर्वेद कम्पाउंडरों को सहायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद पर पदोन्नत किया जावे।

  1. आयुष विभाग मे सिधी भर्ती से भरे जाने वाले कार्यपालिक पदों पर (जिला आयुष अधिकारी) स्नातक (किसी भी विषय मे) योग्यताधारी पैरामेडिकल कर्मचारियों को भी परिक्षा मे सम्मिलित होने के समान अवसर उपलब्ध करवाये जाये।
  2. कम्पाउंडर पद का पद नाम परिवर्तन कर आयुष फार्मासिस्ट किया जावे।
  3. कम्पाऊंडर को पदोन्नत किये जाने हेतु (सहायक आयुर्वेद चिकित्सा आधिकारी के समकक्ष वेतनमान मे) नवीन पदों का श्रृजन किया जावे।
  4. वर्ष 2009 मे संविदा से नियमित किये गये कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठा दि जावे।

6.महिला स्वास्थ कार्यकर्ता को तृतीय श्रैणी मे सम्मिलित किया जावे।

  1. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का वेतन उन्नयन कर ग्रेड पे 2400 किया जावे।
  2. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदोन्नति के लिये नवीन वरिष्ठ पद का श्रृजन किय‍ जावे।
  3. दवासाज का वेतनमान उन्नयन कर ग्रेड वेतन 1900 किया जावे।
  4. दवासाज को वरिष्ठता के आधार पर कम्पाऊंडर पद पर पदोन्नत किया जावे।

11.वर्ष 2013-14 मे व्यापम के माध्यम से नियुक्त संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जावे।

  1. आऊटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और समय पर वेतन भुगतान हो एसी व्यवस्था सुनिश्चित कि जावे।
  2. पशुपालन विभाग के अनुसार अंशकालिन स्वच्छको को चतुर्थ श्रैणी घोषित किया जावे।
  3. चिकित्सालय/आयुषविंग तथा औषधालयो मे पदिय दायित्वों के अनुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों मे स्पष्ट कार्यविभाजन किया जावे।

मध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार बोरिया, प्रदेश सचिव अनिल मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सदस्य शांतिलाल मकवाना, बालूसिंह मोरी, राधाकिशन मुजाल्दे, कमलेश सेन, सत्यनारायण हर्रा प्रहलाद धाकड आदि उपस्थित थे।(इ खबरटुडे से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 mins ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन ने झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा ज्ञापन । पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है- अरविन्द व्यास

अलीराजपुर1 hour ago

अलीराजपुर – हजरी बाई खरत होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा का कब्जा बरकरार ।

अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – उमराली एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रो का प्राचार्य के प्रति आक्रोश , कलेक्टर से मिलने पैदल निकले ।

झाबुआ16 hours ago

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

झाबुआ17 hours ago

नगर सुरक्षा समिति महिला इकाई का गठन  करने के उद्देश्य से पैलेस गार्डन झाबुआ में मातृशक्ति से संवाद किया।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!