Connect with us

RATLAM

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने किया अपने हूनर का प्रदर्शन ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि उपकरण भी प्रदाय किए गए

Published

on

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने किया अपने हूनर का प्रदर्शन ट्राईसिकलव्हील चेयरबैसाखी आदि उपकरण भी प्रदाय किए गए

रतलामविश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन स्थानीय नेहरु स्टेडियम पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती लालाबाई, विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमेन्त राहोरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिडे, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी श्री मुकेश राठौर, जनअभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिले विभिन्न विकासखण्डों बाजना, सैलाना, पिपलौदा, रतलाम, आलोट, जावरा आदि के कुल 532 दिव्यांगों तथा उनके सहायकों ने भाग लिया। जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में ट्राईसायकल रेस, बैसाखी रेस, 50 मीटर दौड, गोला फेंक, चित्रकला, रंगोली, चेयर रेस के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांस मेडल तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागी दिव्यांगों को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जनचेतना परिषद्, सारथी फाउण्डेशन, विकलांग मंच, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, महावीर बरगढ विकलांग संस्था आलोट के सदस्य, जिला शिक्षा केन्द्र के मोबाईल स्त्रोत सलाहकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, हस्तकला आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही दिव्यांग बच्चों द्वारा डांस, गाना, नाटक, परेड आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि उपकरण भी प्रदाय किए गए।

गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रीना सिंगाड, द्वितीय पुरस्कार वर्षा दशरथ, तृतीय पुरस्कार सूर्या निनामा को मिला। बालकों में प्रथम पुरस्कार प्रशांत रामलाल, द्वितीय स्थान दीपेश बैरागी, तृतीय स्थान कटारा को मिला। वैशाखी रेस में प्रथम पुरस्कार शंभूलाल चौधरी, द्वितीय पुरस्कार गोविंदराम कुमावत तथा तृतीय पुरस्कार कन्हैयालाल कुमावत को मिला। दौड़ में प्रथम पुरस्कार वर्षा चारण, द्वितीय पुरस्कार रोहिणी चौहान, तृतीय पुरस्कार हेमा पिता अनोखीलाल को मिला। दौड़ में बालकों में प्रथम पुरस्कार रोहित देवदा, द्वितीय पुरस्कार अंकित चारेल तथा तृतीय पुरस्कार रोहित राकेश को मिला।

ट्राइसिकल रेस में प्रथम पुरस्कार ईश्वर खराड़ी, द्वितीय पुरस्कार कन्हैयालाल कुमावत, तृतीय पुरस्कार नियाज मोहम्मद को मिला। बालिकाओं में प्रथम पुरस्कार संतोषी बाबूलाल को मिला। द्वितीय चरण में प्रथम पुरस्कार प्रहलाद नायक, द्वितीय पुरस्कार छगनलाल पारगी तथा तृतीय पुरस्कार शंभूलाल को मिला।

म्यूजिकल चेयर रेस श्रवण बाधित दिव्यांगों के मध्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार हेमंत कुमार को, द्वितीय पुरस्कार जीतू मुनिया को तथा तृतीय पुरस्कार रोहित को मिला। मानसिक दिव्यांग वर्ग में म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता रितिका शाक्यवार, द्वितीय पुरस्कार कुशालसिंह तवर, तृतीय पुरस्कार लीसा परिहार को मिला। श्रवण बाधित दिव्यांगों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार संदीप सेन, दित्तीय पुरस्कार गौतम डामर, तृतीय पुरस्कार अंकेश चारेल को मिला। मानसिक दिव्यांग 50 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार दिव्यांशु पडियार, द्वितीय सुरेश माली तथा तृतीय पुरस्कार रिया खराड़ी को मिला। मानसिक दिव्यांग चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार संजय पाटीदार, द्वितीय हर्ष कुमावत तथा तृतीय पुरस्कार वनीश मरमट को मिला। श्रवण बाधित दिव्यांगों की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संदीप परमार, द्वितीय ललित पाटीदार तथा तृतीय पुरस्कार दिनेश डामर को मिला। इसी प्रकार सुंदर लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जतिन सिंह को, द्वितीय पुरस्कार विक्रम सिंह भूरिया, तृतीय पुरस्कार मुकेश गामड़ को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दीक्षिका गोस्वामी, द्वितीय पुरस्कार माहिम बागवान, तृतीय पुरस्कार कुलसुम खान को मिला। इसी प्रकार निंबू चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चंचल काकन्या, द्वितीय पुरस्कार शैली चौहान तथा तृतीय पुरस्कार आयशा बागवान को मिला।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!