Connect with us

RATLAM

राष्ट्रीय एकता शिविर रोहतक में 7 दिसंबर से : चयनित विद्यार्थी हुए रवाना, मिलेगा देश के विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक भाषाई और भिन्न मतों के लोगों से मिलने, समझने का अवसर

Published

on

विक्रम विश्वविद्यालय के 4 और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के 4 विद्यार्थी है शामिल

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य अधिकारी ने किया भोपाल में स्वागत

हरमुद्दा
रतलाम/। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हरियाणा के रोहतक में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर 7 दिसंबर से शुरू होगा। शिविर में शामिल होने के लिए चयनित 8 विद्यार्थियों का दल रोहतक के लिए रवाना हुआ। भोपाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य अधिकारी सहित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समन्वयक में स्वागत कर रोहतक के लिए रवाना किया।

                                                                                                                                                                  छात्रा मीनाक्षी व्यास

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम की राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित छात्रा कुमारी मीनाक्षी व्यास ने हरमुद्दा को बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से नितिन परमार, संजय अहीरवाल, पायल शर्मा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से शैली पराशर, शाकंभरी शुक्ला, अमित शर्मा और आशीष मेवाड़ा शामिल है।

विभिन्न संस्कृतियों से होता है परिचय

चयनित छात्रा व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय शिविर में देश भर से विभिन्न विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों से चयनित स्वयंसेवक शामिल होते है। अपनी संस्कृति से लोगों को अवगत कराते है। इस शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, लोकनृत्य, लोकगीत तथा अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम भाषण इत्यादि का आयोजन होगा। इस आयोजन के माध्यम से स्वयंसेवकों व सेविकाओं को देश के विभिन्न सांस्कृतिक,सामाजिक भाषाई और भिन्न मतों के लोगों से मिलने जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है।

भोपाल में किया स्वागत

छात्रा व्यास ने बताया कि भोपाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य अधिकारी डॉ. आरके विजय एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. अनंत सक्सेना ने राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित चयनित 8 विद्यार्थियों का स्वागत किया और रोहतक के लिए रवाना किया।

(हरमुद्दा से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन ने झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा ज्ञापन । पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है- अरविन्द व्यास

अलीराजपुर5 hours ago

अलीराजपुर – हजरी बाई खरत होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा का कब्जा बरकरार ।

अलीराजपुर7 hours ago

अलीराजपुर – उमराली एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रो का प्राचार्य के प्रति आक्रोश , कलेक्टर से मिलने पैदल निकले ।

झाबुआ20 hours ago

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

झाबुआ21 hours ago

नगर सुरक्षा समिति महिला इकाई का गठन  करने के उद्देश्य से पैलेस गार्डन झाबुआ में मातृशक्ति से संवाद किया।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!