Connect with us

झाबुआ

युवाओं को देष के महापुरूषों से प्रेरणा लेकर विकास में सहभागी बनने की जिम्मेदारी लेना होगी -ः भायजुमो इंदौर संभाग प्रभारी रणजीतसिंह चैहानकेंद्र एवं मप्र की भाजपा सरकार द्वारा युवाओं की चिंता करते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं है -ः भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेष अध्यक्ष कलसिंह भाबरप्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया महाभियान में प्रत्येक युवाओं को आज टेक्नालाॅजी से जुड़ना होगा -ः भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरियाभाजयुमो का वृहद झाबुआ विधानसभा सम्मेलन एवं वाहन रैली का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का किया गया सम्मान

Published

on

झाबुआ (जनसमाचार डेस्क से वत्सल आचार्य) भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘‘खिलते कमल-खेलेगा मप्र एवं युवा नीति’’ महाभियान इन दिनों प्रदेषभर में दु्रति से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो जिला इकाई द्वारा 20 दिसंबर, मंगलवार को उक्त दोनों महाभियान के तहत भाजयुमो की प्रदेष प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार तथा भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार के मार्गदर्षन में जिला मुख्यालय पर झाबुआ विधासनभा सम्मेलन का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड के पीछे मनोकामना गार्डन में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो इंदौर संभाग प्रभारी रणजीतसिंह चैहान ने षिरकत कर युवाओं को मार्गदर्षन प्रदान किया। वहीं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी अतिथि बतौर शामिल होकर युवाओं की देष के विकास में भूमिका तथा युवाओं को सषक्त और मजबूत बनाने पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी किया गया। बाद बस स्टैंड से दो पहिया वाहन रैली निकाली गई।
जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि युवा मोर्चा इंदौर संभाग प्रभारी रणजीतसिंह चैहान मंगलवार को झाबुआ दौरे के दौरे पर रहे। वह देवास से इंदौर, धार, सरदारपुर, राजगढ़ होते हुए करीब डेढ़ बजे जिले की सीमा में प्रवेष किया। जहां रामा विकासखंड में भाजयुमो मंडल कालीदेवी, देवझिरी मंडल द्वारा स्वागत बाद आईटीआई काॅलेज के समीप भाजयुमो मंडल झाबुआ अध्यक्ष लवेष सोनी एवं मंडल महामंत्रीद्वय अर्पित मचार, मयंक कहार, मंडल मंत्री प्रकाष मेडा, आषीष भूरिया, नगर कार्यालय मंत्री विष्वास शाह आदि के नेतृत्व में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने संभाग प्रभारी श्री चैहान एवं उनके साथ उपस्थित युवा मोर्चा से जुड़े लवकेष तिवारी भोपाल का भी भव्य पुष्पमालाओं से गर्मजोषी से स्वागत किया बाद यहां से सभी वाहन रैली के रूप मंे बस स्टैंड के पीछे मनोकामना गार्डन पहुंचे। जहां मुख्य रूप से भाजुयमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार, अतुल चैहान एवं प्रभव वाखला, जिला मंत्री अवि भावसार, जिला पाॅलिसी एवं रिसर्च प्रभारी उमंग जैन, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सोनू अली सैयद आदि ने संभाग प्रभारी श्री चैहान इंदौर एवं श्री तिवारी भोपाल का भव्य पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
आदिवासी तीर-कमान एवं भव्य पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया
बाद आयोजित विधानसभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा इंदौर संभाग प्रभारी रणजीतसिंह चैहान, लवकेष तिवारी भोपाल के साथ भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेष अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी तथा सोमसिंह सोलंकी, आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अजयसिंह डामोर उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीपंिसह चैहान ने की। प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, पं. श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दिनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पूजन कर माल्यार्पण किया। बाद अतिथियों का स्वागत युवा मोर्चा के जिले के समस्त 19 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्रीगण तथा अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं ने किया। युवा मोर्चा जिला इकाई की ओर से संभाग प्रभारी श्री चैहान का तीर-कमान एवं आदिवासी गुंडिया भेंटकर अभिनंदन किया गया। वहीं भाजयुमो झाबुआ मंडल अध्यक्ष लवेष सोनी के नेतृत्व में सभी मंडल पदाधिकारियों ने भव्य पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अन्य सभी अतिथियोें का भी साफा पहनाकर भावभरा स्वागत किया गया।
सत्त खेल गतिविधियों का हो रहा आयोजन
स्वागत उद्बोधन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान ने देते हुए बताया कि संगठन द्वारा जिले में ‘‘खिलते कमल एवं खेलेगा मप्र तथा युवा नीति’’ महाभियान के तहत सत्त विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन, विषेषकर ग्रामीण क्षेत्रांे में किया जा रहा है। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत भी कर रहे है। भाजपा के साथ युवा मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता समान रूप से कार्य कर मप्र सरकार एवं केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी पूरी मुष्तैदी से हो रहे है। इसी क्रम में आज झाबुआ एवं पेटलावद में विधानसभा सम्मेलन एवं वाहन रैली का आयोजन रखा गया है।
युवा देष की सबसे बड़ी शक्ति
मुख्य अतिथि रणजीसिंह चैहान ने अपने संबोधन में कहा कि देष का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। हमे अपने शक्ति और सामथ्र्य को समझना होगा और उसको अच्छे कार्यों में लगाना होगा। देष के विकास और उन्नति में सहभागी बनना होगा। मप्र एवं केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के लिए कई रोजगारोन्मुखी योजनाएं संचालित की जा रहीं है। जिसका सभी को पूर्ण लाभ लेने के साथ दूसरों को लाभांवित करना है। श्री चैहान ने बताया कि वह उक्त महाभियान अंतर्गत पूरे संभाग का भ्रमण कर रहे है और हर जगह सकारात्मक परिणाम ही देखने को मिल रहे है।
डिजिटल इंडिया से जुड़े युवाजन
भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेष अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने मार्गदर्षन स्वरूप कहा कि युवाजन अपनी शक्ति का उपयोग अच्छे कामों में लगाते हुए देष को शक्तिषाली और मजबूत बनाने में सहभागी बने। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया कि देष के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान वर्तमान दौर को देखते हुए डिजिटल इंडिया पर अधिक फोक्स कर रहे है, इसलिए युवाओं को टेक्नालाजी से जुड़कर अब अपनी सक्रियता का परिचय देना होगा एवं अपनी सकारात्मक जिम्मेदारी का निर्वन करना होगा। आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाष शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य एवं षिक्षा पर फोक्स करते हुए उसमें स्कूल, काॅलेज के छात्र-छात्राओं और युवाओं की भूमिका पर प्रकाष डाला।
इनका किया गया सम्मान
बाद सम्मान के क्रम में लोकप्रिय धार्मिक गायक शषांक तिवारी कुंदनपुर, लोकरंग संस्था झाबुआ के संचालक एवं युवा कलाकार आषीष पांडे झाबुआ, युवा अभिभाषक विष्वास शाह, युवा क्रिकेटर वादिह शेख, शाहिदभाई, युवा सीम केवल कटकानी के साथ नर्सिंग काॅलेज की होनहार छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवतियों और स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं का भी मंच से पुष्पमाला, पुष्प गुच्छ देकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह का सफल संचालन भाजयुमोे जिला महामंत्री राजेष वसुनिया ने किया एवं अंत में आभार भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान ने माना।
शहर में निकाली गई दो पहिया वाहन रैली
बाद भाजुयमो संभाग प्रभारी रणजीतसिंह चैहान एवं जिलाध्यक्ष कुलदीपंिसह चैहान के नेतृत्व में मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ युवाजनों ने बस स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय में क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ वाहन रैली की शुरूआत की। जिसमें युवाजन पार्टी और संगठन के झंडे-बेनर दो पहिया वाहनों पर लेकर चलने के साथ सभी ने भारत माता एवं वंदे मातरम् के सामूहिक जयघोष भी लगाए। आगे डीजे साउंड रहा। यह वाहन रैली निर्धारित मार्ग फव्वारा चैक, सज्जन रोड़, राजवाड़ा, नेहरू मार्ग, डीआरपी लाईन होते हुए राजगढ़ नाका पर समापन हुआ। जहां सभी ने भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद यहां से संभाग प्रभारी श्री चैहान ने अपने काफिले के साथ पेटलावद के लिए प्रस्थान किया। जहां भी विधानसभा सम्मेलन एवं वाहन रैली का आयोजन रखा गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!