Connect with us

RATLAM

हर कार्यकर्ता का विश्वास जीतने का प्रयास करो:- जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय  भाजपा की विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक सम्पन्न

Published

on

हर कार्यकर्ता का विश्वास जीतने का प्रयास करो:- जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय 
भाजपा की विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक सम्पन्न
रतलाम  /  भारतीय जनता पार्टी की प्रादेशिक बैठक के अनुक्रम में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश  पर सभी जिलों में विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। रतलाम मे भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की उपस्थिति में वैशाली गार्डन पर जिला बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ  उपाध्यक्ष महेश सोनी द्वारा की गई।बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा कि पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी हर कार्यकर्ता का विश्वास जीतने का प्रयास करे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को जन्मदिन पर दिल से याद करे। उनके जन्मदिन का हर गली मे कार्यक्रम हो। यदि जन-जन उससे जुडे़गा,तो 51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य भाजपा अवश्य पूरा करेगी। श्री पांण्डेय ने बैठक मे एक वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटने का आव्हान किया |उन्होंने कहा कि उम्मीदवार तय करना संगठन कार्य है। संगठन जिसे भी उम्मीदवार बनाए , उसे जीत दिलाना हर कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए।
श्री पांण्डेय ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान् भी किया।
आरंभ मे स्वागत भाषण बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष महेश सोनी ने दिया।बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृ पुरुष  पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता  की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, के.के.सिंह. कालूखेड़ा, निमिष व्यास एवं पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया| आभार जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने माना।बैठक में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ , विभाग एवं मंडल अध्यक्ष, प्रभारी गण उपस्थित थे।
बुधवार को सभी मंडलों मे बैठक आयोजित होगी
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला बैठक मे सभी मंडलों की बैठक 21 दिसम्बर को आयोजित करने के निर्देश जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने दिये है। बैठक मे मंडल मे रहने वाले जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ  के अध्यक्ष संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं मंडल के मोर्चा प्रकोष्ठ  पदाधिकारी अपेक्षित रहेगे। मंडल बैठक के बाद 23 दिसम्बर को शक्ति केन्द्रों पर बैठके आयोजित होगी। 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती, सुशासन दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस दिन बूथ स्तर पर बैठके होगी। इनमे मन बात कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जायेगा। जिला बैठक में सुशासन दिवस, नगरीय निकाय, जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण, सुघोष  अभियान के सोशल मीडिया मंडल प्रशिक्षण महिला मोर्चा द्वारा लाडली लक्ष्मी सम्मेलन, युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिता, युवा स्कालरशिप कार्यक्रम, खिलता कमल आदि पर भी चर्चा हुई। संगठन एप्प की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!